फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride and groom danced on stage in such a way that people were forced to clap Video goes Viral

Viral Video: दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज पर किया ऐसा डांस, ताली बजाने पर लोग हुए मजबूर, बोले- 36 के 36 गुण मिल गए़

Sat, 12 Apr 2025 01:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Apr 2025 01:08 PM IST
सार

Bride Groom Dance Video: अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल  “तुमसा कोई प्यारा” गाने पर थिरक रहा है। कपल के इस डांस की हर कई तारीफ कर रहा है और आज के लोगों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए भी कह रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
The bride and groom danced on stage in such a way that people were forced to clap Video goes Viral
कपल के डांस के मुरीद हुए लोग - फोटो : इंस्टाग्राम @p_m_7_5_0_

विस्तार

अब जल्द ही शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोशल मीडिया नए-नए वीडियोज और रील्स से भर जाता है। इंस्टाग्राम पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन के डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब तो आलम ये है कि शादी में मौजूद पंडित जी भी अपने यूनिक अंदाज से वायरल होने लगे हैं। आपने भी गौर किया होगा कि एक समय था, जब शादी सिर्फ रस्मों तक सीमित थी, लेकिन आजकल ये लोगों का एक मनोरंजक साधन भी बन गई है। अब हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल  “तुमसा कोई प्यारा” गाने पर थिरक रहा है। कपल के इस डांस की हर कई तारीफ कर रहा है और आज के लोगों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए भी कह रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
अब हाल ही में, शादी में डांस के ट्रेंड को फॉलो करते हुए एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के रिसेप्शन में स्टेज पर बॉलीवुड के धमाकेदार गाने “तुमसा कोई प्यारा” पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस डांस में खास बात यह है कि गाने की हर बीट पर दोनों न सिर्फ शानदार डांस कर रहे हैं, बल्कि उनकी केमिस्ट्री भी लोगों का काफी भा रही है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई लोग उन्हें परफेक्ट कपल का भी टैग दे रहे हैं और आज के युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kig Markam (@p_m_7_5_0_)




कपल के डांस के फैन हुए लोग
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घर का माहौल पूरी तरह शादी का है। हर तरफ भीड़, कैमरे की चमक देखने को मिल रही है। पूरा परिवार जश्न के माहौल में डूबा नजर आ रहा है। शादी में मौजूद मेहमान अपने मोबाइल फोन से सारी रिकॉर्डिंग कर रहे हैं और इस खास पल को कैद कर रहे हैं। वहीं, वीडियो में देखा जा सकता है कि कई मेहमान दूल्हा-दुल्हन को चीयर भी कर रहे हैं। यह सारी चीजें इस बात का सबूत हैं कि घर के सदस्य इस शादी से काफी खुश हैं।

यूजर्स ने जमकर दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अब तक इस वीडियो को 66 हजार से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं, और कमेंट सेक्शन में तारीफों की बौछार हो रही है। एक यूजर ने लिखा, “36 के 36 गुण मिल गए लगते हैं।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “भइया-भाभी, आपने तो कमाल कर दिया।” एक और यूजर ने कमेंट में लिखा गया, “नंबर वन जोड़ी हो आप दोनों,” जबकि किसी ने लिखा, “साथ में कितने प्यारे लगते हो, जैसे फिल्मी जोड़ी हो कोई।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed