{"_id":"68ad6174956ff853ad0dc14d","slug":"the-boy-was-admitted-in-the-hospital-his-friends-came-and-took-him-on-a-bike-video-goes-viral-2025-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: अस्पताल में भर्ती था लड़का, दोस्त आए और बाइक पर बैठाकर ड्रिप के साथ ही घुमाया, लोग हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: अस्पताल में भर्ती था लड़का, दोस्त आए और बाइक पर बैठाकर ड्रिप के साथ ही घुमाया, लोग हुए हैरान
Tue, 26 Aug 2025 03:45 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:45 PM IST
सार
Viral Video: मामला ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी इलाके का है। यहां एक युवक अस्पताल में भर्ती था और उसे मेडिकल ड्रिप लगी हुई थी। अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उसकी इच्छा थी कि कुछ देर बाहर घूमने जाए।
विज्ञापन
दोस्तों ने बाइक पर ड्रिप के साथ घुमाया
- फोटो : एक्स
विस्तार
ग्वालियर से सामने आई एक घटना ने दोस्ती के असली मायने लोगों के सामने रख दिए हैं। आमतौर पर हम दोस्ती की मिसालें कहानियों और फिल्मों में देखते हैं, लेकिन इस बार यह हकीकत में हुआ और किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हुआ कि हर कोई इसे देखकर या तो हैरान रह गया या फिर दोस्ती की इस अनोखी मिसाल को सलाम करने लगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मामला ग्वालियर के नाका चंद्रवदनी इलाके का है। यहां एक युवक अस्पताल में भर्ती था और उसे मेडिकल ड्रिप लगी हुई थी। अस्पताल में भर्ती रहने के बावजूद उसकी इच्छा थी कि कुछ देर बाहर घूमने जाए। उसने अपने दोस्तों को फोन कर बुलाया और अपनी ख्वाहिश बताई। दोस्तों ने भी उसकी बात को गंभीरता से लिया और किसी भी तरह उसकी यह छोटी-सी चाहत पूरी करने का फैसला कर लिया।
विज्ञापन
बीमार दोस्त को बाइक पर बैठाकर ले गए लड़के
दोस्तों ने युवक को अस्पताल से बाहर निकाला और बाइक पर बैठा दिया। खास बात यह रही कि उस समय भी उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई थी। अब ड्रिप बोतल को संभालने की जिम्मेदारी बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त ने ली। वह पूरी सवारी के दौरान हाथ में बोतल पकड़े रहा ताकि ड्रिप का फ्लो बना रहे। बाइक चालक भी इस पूरी सवारी को मजाक और खुशी के साथ एन्जॉय करता नजर आया। तीनों के चेहरों पर मुस्कान थी और यह नजारा सड़क पर गुजर रहे लोगों के लिए अजीब और हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
लोगों ने वीडियो पर दिए ऐसे रिएक्शंस
इस दौरान एक राहगीर ने मोबाइल कैमरे में यह पूरा नजारा कैद कर लिया। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बीच में बैठा युवक अस्पताल का मरीज है, जिसे ड्रिप लगी है। पीछे बैठे उसके दोस्त के हाथ में बोतल ऊपर उठी हुई है और बाइक पर बैठा तीसरा दोस्त पूरी सहजता के साथ वाहन चला रहा है।वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, यह तेजी से वायरल हो गया। लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। कई लोगों ने इसे दोस्ती का बेमिसाल उदाहरण बताया और कहा कि असली दोस्त वही होते हैं जो हर हाल में साथ खड़े रहते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने इस घटना को लापरवाही करार दिया। उनका कहना था कि इस तरह अस्पताल से मरीज को बाहर निकालकर बाइक पर घुमाना उसकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।