फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The baby elephant was thirsty the man gave it water through a pipe set an example of humanity Video Viral

Viral Video: हथिनी के बच्चे को लगी थी प्यास, शख्स ने पाइप से पिलाया पानी और पेश की इंसानियत की मिसाल

Mon, 16 Jun 2025 09:13 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Jun 2025 09:13 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक हथिनी अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क से गुजर रही होती है। रास्ते में उन्हें देखकर लग रहा होता है कि छोटा हाथी बहुत प्यासा है। उसी समय एक व्यक्ति सड़क के किनारे पौधों को पानी दे रहा होता है।

विज्ञापन
The baby elephant was thirsty the man gave it water through a pipe set an example of humanity Video Viral
शख्स ने पिलाया हथनी के बच्चो को पानी - फोटो : इंस्टाग्राम @thebulletinx

विस्तार

जून की भयंकर गर्मी में जब इंसानों का घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है तब सोचिए उन मासूम जानवरों का क्या हाल होता होगा, जिन्हें न तो छांव मिलती है और न ही ठंडा पानी। ऐसे ही एक मार्मिक पल को कैद करता हुआ एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक हथिनी अपने छोटे बच्चे के साथ सड़क से गुजर रही होती है। रास्ते में उन्हें देखकर लग रहा होता है कि छोटा हाथी बहुत प्यासा है। उसी समय एक व्यक्ति सड़क के किनारे पौधों को पानी दे रहा होता है। प्यासा बच्चा उसके पास जाकर रुक जाता है और फिर जो होता है वह इंसानियत की बेहतरीन मिसाल बन जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝗧𝗵𝗲 𝗕𝘂𝗹𝗹𝗲𝘁𝗶𝗻 𝗫 (@thebulletinx)

विज्ञापन
विज्ञापन



हथिनी के बच्चे को लगती है प्यास
हथिनी के ऊपर उसका मालिक बैठा होता है, जो दोनों को साथ लेकर चल रहा होता है। जैसे ही प्यासे हाथी का बच्चा पानी देने वाले व्यक्ति को देखता है, वह बिना हिचक उसकी ओर बढ़ता है और उसके सामने खड़ा हो जाता है, मानो पानी मांग रहा हो। व्यक्ति बिना समय गंवाए पाइप को उस बच्चे की ओर कर देता है। फिर नन्हा हाथी अपनी सूंड से पाइप पकड़कर मुंह में लगाता है और तसल्ली से पानी पीने लगता है। वह तब तक नहीं हटता जब तक उसकी प्यास बुझ नहीं जाती।


हथिनी करती है शख्स का शुक्रिया अदा
जब उसकी प्यास बुझ जाती है, तो वह फिर आगे बढ़ जाता है। इस दौरान उसकी मां यानी हथिनी उस शख्स की ओर देखती है और अपनी सूंड को हवा में उठाकर उसका आभार व्यक्त करती है। यह छोटा सा पल बहुत बड़ा संदेश छोड़ जाता है। यह भावुक कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर @thebulletinx नामक पेज द्वारा साझा किया गया है, जिसे अब तक 23 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों ने कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात कही है। एक यूजर ने लिखा, “इस व्यक्ति ने तो जिंदगी भर का आशीर्वाद पा लिया।” वहीं एक अन्य ने कहा, “कितना मासूम है यह छोटा हाथी, सिर्फ प्यार और देखभाल चाहिए।” किसी और ने लिखा, “जानवरों की मदद करना सबसे महान काम है।” यह वीडियो न सिर्फ दिल को छू जाता है, बल्कि यह भी याद दिलाता है कि थोड़ी सी इंसानियत और संवेदनशीलता से हम किसी की जिंदगी को संवार सकते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed