फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Terror of Mirchi Gang spread in Delhi they threw chilli powder in the eyes of the shopkeeper Video Viral

Viral Video: दिल्ली में फैली मिर्ची गैंग की दहशत, दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकर कर उड़ा ले गए पैसा

Mon, 11 Aug 2025 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 11 Aug 2025 12:54 PM IST
सार

Viral Video: मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे चार से पांच बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर इलाके में पहुंचे। उनका निशाना एक किराने की दुकान थी। जैसे ही वे दुकान में दाखिल हुए, उन्होंने अचानक दुकान के मालिक की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया।

विज्ञापन
Terror of Mirchi Gang spread in Delhi they threw chilli powder in the eyes of the shopkeeper Video Viral
दिल्ली में ‘मिर्ची गैंग’ का खौफ - फोटो : एक्स@lavelybakshi

विस्तार

दिल्ली में एक अजीब और चौंकाने वाली लूट की घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। आमतौर पर जब हम डकैती या लूटपाट के बारे में सुनते हैं तो दिमाग में चाकू, बंदूक या बाकी हथियार लेकर आने वाले बदमाशों की तस्वीर बनती है। लेकिन इस बार मामला बिल्कुल अलग था। यहां चोरों के एक गिरोह ने हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया, बल्कि मिर्ची पाउडर को ही अपना हथियार बना लिया। यह घटना बुधवार शाम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के ई-ब्लॉक में हुई। पूरी वारदात सड़क और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 7:30 बजे चार से पांच बदमाश स्कूटर और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर इलाके में पहुंचे। उनका निशाना एक किराने की दुकान थी। जैसे ही वे दुकान में दाखिल हुए, उन्होंने अचानक दुकान के मालिक की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया। मिर्ची पाउडर की वजह से दुकानदार की आंखों में तेज जलन होने लगी और वह कुछ भी साफ नहीं देख पाए। इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने गल्ले से नकदी और दुकान में रखा सामान लूट लिया।
विज्ञापन


दिल्ली में फैली मिर्ची गैंग की दहशत
वारदात इतनी तेजी से हुई कि दुकानदार के शोर मचाने से पहले ही आरोपी मौके से भाग गए। पूरी घटना महज़ कुछ सेकंड में अंजाम दी गई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश किस तरह पहले दुकानदार पर हमला करते हैं और फिर कैश व सामान लेकर फरार हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गिरोह पहले भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनका तरीका हमेशा एक जैसा रहता है। सबसे पहले पीड़ित की आंखों में मिर्ची पाउडर डालते हैं, ताकि वह कुछ देख न पाए, और फिर तेजी से लूटपाट कर फरार हो जाते हैं। इस वजह से लोग इन्हें "मिर्ची गैंग" कहकर बुलाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दुकानदारों के उड़ा ले गए गल्ले
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। X (पहले ट्विटर) पर यूज़र @lavelybakshi ने इस घटना का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "दिल्ली के जहांगीरपुरी में मिर्ची गैंग देखा गया। बदमाशों ने दुकानदार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर कैश काउंटर लूट लिया और मौके से फरार हो गए।" घटना की जानकारी मिलते ही जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया है। उनका कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सोशल मीडिया पर यूजर्स हुए नाराज
इस मामले पर सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। कई लोगों का कहना है कि वीडियो में दिखने वाले लड़के उम्र में छोटे लगते हैं, लेकिन उनमें कानून और प्रशासन का कोई डर नहीं है। लोगों का मानना है कि इस तरह की वारदातें न सिर्फ पीड़ित के लिए दर्दनाक होती हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना भी बढ़ा देती हैं। यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि लूटपाट के तरीके बदल रहे हैं और बदमाश अब अलग-अलग हथकंडे अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को और सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर दुकान चलाने वाले और रोजाना नकदी के लेनदेन करने वाले व्यापारियों को।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed