Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   TDS Reading of 16 Goes Viral But Is the Water Really Safe Video goes Viral

वायरल: कुदरत का करिश्मा या कुछ और? करौली धाम के झरने के पानी की शुद्धता ने सबको चौंकाया

Wed, 11 Nov 2026 03:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 11 Nov 2026 03:50 PM IST
सार

Viral Video: कैंची धाम के रास्ते में एक झरने के पानी की टीडीएस मीटर से जांच की गई। पानी का टीडीएस 16 आने पर लोग हैरान रह गए। इसके बाद जब बिसलेरी की जांच हुई तो उसका टीडीएस 89 निकला। वीडियो देखकर लोग पानी की शुद्धता और टीडीएस को लेकर चर्चा कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
TDS Reading of 16 Goes Viral But Is the Water Really Safe Video goes Viral
झरने के पानी की जांच में आया 16 टीडीएस - फोटो : इंस्टाग्राम@ ramkrishna_mahanty

विस्तार

साफ पानी हमारी जिंदगी की सबसे बड़ी जरूरतों में से एक है। पीने का पानी साफ और सुरक्षित हो, इसके लिए लोग घरों में आरओ लगवाते हैं और बोतलबंद पानी खरीदकर पीते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि पहाड़ों से बहने वाले किसी झरने का पानी बोतलबंद पानी से भी कम टीडीएस वाला हो सकता है? इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। दरअसल, उत्तराखंड में कैंची धाम जाते समय कुछ लोगों ने रास्ते में बह रहे एक झरने के पानी की जांच करने का फैसला किया। जब उन्होंने पानी को मीटर में डालकर चेक किया तो ऐसा नंबर आया, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी।

विज्ञापन


झरने के पानी की जांच में आया 16 टीडीएस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कुछ लोग कैंची धाम के रास्ते में एक झरने के पास रुकते नजर आते हैं। यहां पानी की शुद्धता जांचने के लिए वे टीडीएस मीटर निकालते हैं। इसके बाद झरने से पानी लेकर मशीन में डालते हैं। जांच के दौरान मीटर पर टीडीएस की रीडिंग सिर्फ 16 आती है। यह नंबर देखकर वहां मौजूद लोग काफी हैरान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि झरने का पानी काफी साफ है और शायद आरओ के पानी को भी पीछे छोड़ सकता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Shanu Electrical Engineer (@ramkrishna_mahanty)

विज्ञापन
विज्ञापन



बिसलेरी की बारी आई तो बदल गया पूरा खेल
अब लोगों ने झरने के पानी की तुलना बोतलबंद पानी से करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने बिसलेरी की बोतल खोली और उसका पानी भी टीडीएस मीटर में डालकर जांचा। इस बार मीटर पर रीडिंग 89 दिखाई दी। यानी झरने के पानी का टीडीएस बोतलबंद पानी के मुकाबले काफी कम था। यह देखकर वीडियो में मौजूद लोग कहने लगते हैं कि झरने का पानी तो आरओ से भी ज्यादा शुद्ध है। वे यह पानी भरकर ले जाने की बात भी करते हैं। हालांकि, यहीं इस वीडियो में एक जरूरी बात समझने वाली है।


क्या कम टीडीएस वाला पानी ही सबसे साफ होता है?
दरअसल, टीडीएस का मतलब टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स होता है। आसान भाषा में समझें तो यह पानी में घुले हुए खनिज और दूसरे पदार्थों की कुल मात्रा का अंदाजा देता है। लेकिन सिर्फ टीडीएस मीटर की रीडिंग देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि पानी पीने के लिए सुरक्षित है या नहीं। कम टीडीएस होने का मतलब यह नहीं है कि पानी में हानिकारक बैक्टीरिया, वायरस या दूसरे दूषित तत्व नहीं हैं। भारतीय मानक ब्यूरो के मुताबिक पीने के पानी में टीडीएस की स्वीकार्य सीमा 500 मिलीग्राम प्रति लीटर है। वहीं, दूसरे सुरक्षित मानकों की जांच भी जरूरी होती है। इसलिए झरने के पानी का टीडीएस 16 आना उसे पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित साबित नहीं करता।

वीडियो देखकर लोगों ने भी दी प्रतिक्रिया
वीडियो सामने आने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में टीडीएस और पानी की शुद्धता को लेकर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि केवल टीडीएस कम होने से पानी अच्छा नहीं हो जाता। वहीं, कई यूजर्स ने पानी की गुणवत्ता जांचने के दूसरे तरीकों के बारे में भी बताया है। कुल मिलाकर इस वीडियो ने लोगों के बीच एक दिलचस्प चर्चा छेड़ दी है। अगली बार अगर आपको पहाड़ों में कोई साफ झरना दिखाई दे तो सिर्फ उसका पानी देखकर उसे पीने लायक न समझें। पहले उसकी सही तरीके से जांच करवाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed