फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   taxi driver returning valuables goods of 10 lakh dirham dubai police honours egyptian resident news in hindi

Viral: टैक्सी में छूटा करोड़ों का सामान तो ड्राइवर ने पुलिस को सौंपा, लोगों ने कहा- ईमानदारी अभी भी जिंदा है

Mon, 21 Oct 2024 03:48 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 21 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

दुबई के एक टैक्सी ड्राइवर ने 10 लाख दिरहम का कीमती सामान पाया तो उन्होंने पुलिस को लौटा दिया। इस भले काम के लिए दुबई पुलिस ने ड्राइवर अबू जैद को सम्मानित किया है और साथ ही उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है।

विज्ञापन
taxi driver returning valuables goods of 10 lakh dirham dubai police honours egyptian resident news in hindi
दुबई पुलिस ने अबू जैद को किया सम्मानित - फोटो : X/@DubaiPoliceHQ

विस्तार

Taxi Driver Honesty: दुबई अपनी आलीशान इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल और अद्भुत नजारों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ये शहर कई लोगों के सपनों को अपने अंदर समेटे हुए है। दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा, ऑर्टिफिशियल आइलैंड और शानदार मॉल हैं। देखा जाए तो दुबई अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर है। मगर दुबई सिर्फ ऊंची इमारतों, लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए ही नहीं जाना जाता है, बल्कि यह शहर उन मूल्यों के लिए भी जाना जाता है जो इंसानियत की नींव को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन


हाल ही में दुबई से एक ऐसा किस्सा सामने आया है जो इंसानियत और ईमानदारी का एक नया मिशाल कायम किया है। आज के समय में जहां लोग दौलत और शोहरत के पीछे इतने पागल हैं हर शॉर्टकट अपनाते हैं वहीं दुबई के एक टैक्सी ड्राइवर ने एक ऐसा उदारहण पेश किया है कि दुबई तो छोड़िया पूरी दुनिया उसे याद रखेगी। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
दरअसल, जब दुबई के एक टैक्सी ड्राइवर हमदा अबू जैद ने 10 लाख दिरहम का कीमती सामान पाया तो उनके पसीने छूट गए। अबू जैद मिस्र के रहने वाले हैं, उन्होंने बिना लालच किए सामान को तुरंत पुलिस को सौंप दिया ताकी सामान सही शख्स तक पहुंच सके। बता दें कि दुबई की करेंसी यूएई दिरहम है और एक यूएई दिरहम में लगभग 23 रुपये होते हैं। अब देखा जाए तो करीब 2.3 करोड़ के सामान को अबू जैद ने पुलिस को सौंपा है। इस भले काम के लिए दुबई पुलिस ने ड्राइवर अबू जैद को सम्मानित किया है और साथ ही उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है और इस नेक काम के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर छाई अबू जैद की कहानी
दुबई पुलिस द्वारा अबू जैद की तस्वीर शेयर करने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनके बारे में चर्चा शुरू हो गई है। लोग अबू जैद की ईमानदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि आज के दौर में ऐसे लोगों को ढूंढना बहुत मुश्किल हो गया है। अबू जैद ने साबित कर दिया है कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है। अबू जैद की कहानी हमें यह सिखाती है कि धन-दौलत से ज्यादा ईमानदारी की कीमत होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed