फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Strange Tomb In Peru Holds Skeletons Of People With Ropes Around Necks Hands Tied Behind Backs

Zara Hatke: 3000 साल पुराने मंदिर में मिला अजीबोगरीब कब्र, कंकालों को देखकर वैज्ञानिक भी डरे

Tue, 02 Sep 2025 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 04:31 PM IST
सार

Zara Hatke: पुरातत्वविदों का कहना है कि खोजी गई इन कब्रों में कुछ दुर्लभ विशेषताएं हैं। सैन मार्कोस के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रोफेसर हेनरी टैंटालियन ने हैरान करने वाली जानकारी दी है।

विज्ञापन
Strange Tomb In Peru Holds Skeletons Of People With Ropes Around Necks Hands Tied Behind Backs
3000 साल पुराने मंदिर में मिला अजीबोगरीब कब्र - फोटो : Henry Tantaleán

विस्तार

Zara Hatke: दुनिया में अक्सर नई-नई खोजें होती हैं। कभी-कभी कुछ ऐसी खोजें होती हैं, जो लोगों हैरत में डाल देती हैं। अब ऐसी ही खोज पेरू में हुई है। यहां पर एक मंदिर में खुदाई के दौरान पुरातत्वविदों को एक दर्जन से अधिक लोगों के अवशेष मिले हैं, दो 2300 साल पुराने हैं।

विज्ञापन


खोजे गए कई अवशेषों या कंकालों के गले में रस्सियां बंधी हुई हैं और पीठ के पीछे हाथ बंधे हैं। पुरातत्वविदों का मानना है कि इनमें ज्यादातर शवों का संबंध मानव बलि से हो सकता है। स्थानीय निवासियों ने रस्सियों से बंधे कंकालों के मिलने के अनहोनी की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वैज्ञानिकों को इस तरह की चीजों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातत्वविदों का कहना है कि खोजी गई इन कब्रों में कुछ दुर्लभ विशेषताएं हैं। सैन मार्कोस के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय में पुरातत्व के प्रोफेसर हेनरी टैंटालियन ने हैरान करने वाली जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से उन्हें कब्र में रखा गया था वह अजीब है। जमीन की तरफ उनके चेहरे थे। ऐसे एंडियन प्रागैतिहासिक काल में एक असामान्य तरीके से लोगों दफनाया जाता था। इस स्थान पर खुदाई कर टीम का हेनरी टैंटालियन नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: पार्क में 20 फीट ऊंचे मोनोरेल के ट्रैक पर चल रहा था बच्चा, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी और ऐसे बचा ली जान


मरे लोगों की खोपड़ियों में मिला फ्रैक्चर

टैंटालियन ने बताया कि कई लोगों की खोपड़ी में फ्रैक्चर था। वहीं, कुछ के गले में रस्सियां और हाथ पीठ के पीछे बंधे थे। उन्होंने कहा कि इन खोजों से पता चलता है कि इन लोगों की बलि दी गई थी। उन्होंने कहा कि "उनके साथ कोई भेंट या कब्र में रखी कोई वस्तु नहीं थी, जो भी असामान्य है।

Zara Hatke: इस देश में किराए पर मिलती हैं खूबसूरत बीवियां, घूम-फिर सकते हैं, रेंट जानकर दिमाग चकरा जाएगा

हजारों साल पुराना है मंदिर

प्रोफेसर हेनरी टैंटालियन के मुताबिक, उनकी टीम ने 2024 में पेरू के उत्तर-पश्चिमी तट पर पुएमापे मंदिर परिसर के पास इन कब्रों को खोज था। इसके बाद 2025 में उत्खनन कार्य शुरू किया। उन्होंने कहा कि मंदिर करीब 3,000 साल पुराना है, लेकिन यह कब्रें बाद के समय की हैं। उन्होंने कहा कि यह कब्रें 400 से 200 ईसा पूर्व की है। उन्होंने यह भी बताया कि मानव बलि दिए जाने से पहले ही मंदिर को छोड़ दिया गया होगा। लोगों की डीएनए जांच की जा रही है। इस यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि  बलि चढ़ाए गए लोग कौन थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed