फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boy Walking On 20 Feet Monorail Track At Pennsylvania Amusement Park Rescued By Tourists Video Goes Viral

Video: पार्क में 20 फीट ऊंचे मोनोरेल के ट्रैक पर चल रहा था बच्चा, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी और ऐसे बचा ली जान

Tue, 02 Sep 2025 03:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Sep 2025 03:03 PM IST
सार

Viral Video: मोनोरेल पार्क में घूमने आए लोगों के लिए ऊपर से पूरा पार्क दिखाने वाली एक ऊंची राइड है, जिसमें चलते समय एक ऑडियो टूर भी दिया जाता है। जमीन से कम से कम 20 फीट यानी करीब दो मंजिल ऊंचाई पर ट्रैक मौजूद है।

विज्ञापन
Boy Walking On 20 Feet Monorail Track At Pennsylvania Amusement Park Rescued By Tourists Video Goes Viral
पार्क में 20 फीट ऊंचे मोनोरेल के ट्रैक पर चल रहा था बच्चा, फिर शख्स ने दिखाई बहादुरी और ऐसे बचा ली - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: कभी-कभी बच्चे कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे उनकी जान खतर में पड़ जाती है। इसकी वजह से उनका ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। अगर थोड़ी भी नजर हटती है, तो बच्चों आंखों के सामने से गायब होने में देरी नहीं लगाते हैं। एक ऐसी ही घटना अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में मौजूद हर्शीपार्क में हुई है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वीडियो में एक छोटा बच्चा एक ऊंचे और पतले ट्रैक पर अकेले चलता हुआ दिख रहा है। नजर आ रहा ट्रैक एक एडवेंचर पार्क की राइड मोनोरेल का है। बच्चे को ऐसी खतरनाक जगह पर देखकर लोग डर गए, क्योंकि वह बिना किसी सुरक्षा के काफी ऊंचाई पर चल रहा था। हर्शीपार्क के कैपिटल ब्लूक्रॉस मोनोरेल ट्रैक पर यह घटना घटी है। 
विज्ञापन


मोनोरेल पार्क में घूमने आए लोगों के लिए ऊपर से पूरा पार्क दिखाने वाली एक ऊंची राइड है, जिसमें चलते समय एक ऑडियो टूर भी दिया जाता है। जमीन से कम से कम 20 फीट यानी करीब दो मंजिल ऊंचाई पर ट्रैक मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Zara Hatke: इस देश में किराए पर मिलती हैं खूबसूरत बीवियां, घूम-फिर सकते हैं, रेंट जानकर दिमाग चकरा जाएगा

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा अपने माता-पिता से बिछड़ गया था और गलती से मोनोरेल के आम लोगों के लिए बंद रहने वाले हिस्से में पहुंच गया। अच्छी बात यह रही कि जब यह घटना हुई, तब मोनोरेल की सवारी बंद थी।



Viral Video: जापानी टूरिस्ट से रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर DCP ने किया सस्पेंड

शख्स ने ऐसे बचाई जान 

एक शख्स ने इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। आप देख सकते हैं कि बच्चा ऊंचाई पर बने ट्रैक पर आगे-पीछे चल रहा है और नीचे खड़े लोग चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि नीचे आ जाओ। लोग बच्चे की सलामती के लिए प्राथना करते हुए नजर आ रहे हैं।

Viral Video: लड़की को पति और बेस्ट फ्रेंड ने दिया धोखा तो महिला ने लिया ऐसा बदला, शहरभर में मच गई चर्चा, जानें

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बहादुरी दिखाते हुए एक बिल्डिंग पर चढ़ता है और फिर मोनोरेल ट्रैक पर पहुंच जाता है। इसके बाद वह धीरे-धीरे बच्चे के पास जाता है और फिर  बच्चे को अपने हाथों में उठाया और नीचे खड़े दूसरे शख्स की मदद से सुरक्षित नीचे उतार दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चा सुरक्षित है और उसे कोई चोट नहीं आई है। वायरल वीडियो को एक्स पर @EgyptsPharaoh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अभी तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों ने भी शख्स की बहादुरी की तारीफ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed