इंडोनेशिया के वैज्ञानिकों ने घोषणा की है कि उन्हें गहरे समुद्र में रहने वाले सबसे बड़े क्रस्टेशियंस में से एक मिला है- ये एक बहुत बड़े कॉक्रोच जैसा है। नया जीव जीनस बैथिनोमस प्रजाति का है जो गहरे समुद्र में रहते हैं। ये किसी लकड़ी के पट्टे की तरह मजबूत और सपाट होते हैं। बैथिनोमस राकसा (इंडोनेशियाई भाषा में 'विशाल') सुंडा की खाड़ी में पाए गए हैं, जो इंडोनेशियाई द्वीप जावा और सुमात्रा के बीच में है। ये हिंद महासागर में समुद्र तल से 957 मीटर से 1259 मीटर के बीच भी पाए गए।
2 of 7
विशालकाय समुद्री कॉक्रोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
आमतौर पर 33 सेंटीमीटर तक के इन जीवों को सुपरजायंट कहा जाता है। कुछ जीव 50 सेंटीमीटर तक के भी होते हैं। इंडोनेशियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज (LIPI) के प्रमुख शोधकर्ता कोनी मारग्रेटा सिदबालोक के मुताबिक, 'इसका आकार वास्तव में बहुत बड़ा है और जीनस बाथिनोमस प्रजाति का ये दूसरा सबसे बड़ा जीव है।
3 of 7
विशालकाय समुद्री कॉक्रोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
दुनिया में सुपरजाइंट आइसोपोड्स की केवल सात ज्ञात प्रजातियां हैं। ये पहली बार है कि इस प्रजाति का कोई जीव इंडोनेशिया के गहरे समुद्र में मिला है। जानवरों के जानकार काहियो रहमादी के मुताबिक यह खोज संकेत देता है कि 'इंडोनेशिया की जैव विविधता के बारे में कई बातें अभी तक हमें नहीं पता हैं।'
4 of 7
विशालकाय समुद्री कॉक्रोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
लंदन के नैचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के मुताबिक आइसोपॉड के बड़े होने के पीछे कई सिद्धांत हैं। एक सिद्धांत यह है कि ऐसे जीव अपने अंदर बहुत ऑक्सीजन भर लेते हैं, जिससे इनका शरीर और पैर बड़े हो जाते हैं। दूसरा सिद्धांत ये है कि ये समुद्र के बहुत नीचे रहते हैं इसलिए बिना खतरे के बड़े हो सकते हैं। इसके अलावा इनके शरीर में मांस कम होता है, इसलिए इसके शिकार का खतरा भी कम होता है।
5 of 7
विशालकाय समुद्री कॉक्रोच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
बैथिनोमस के पास लंबे एंटीने और बड़े आंख भी होते हैं ताकि वो रात में अच्छे से देख सकें, लेकिन ये देखने में जितने खतरनाक होते हैं, वास्तव में उतने खतरनाक नहीं हैं। अपने खाने के लिए यह समुद्र के नीचे पाए जाने वाले मरे हुए जानवरों पर निर्भर रहते हैं।