Viral Post: सोनम की बेवफाई के बाद पुरुषों ने कैंसिल किया हनीमून प्लान, बोले- हमारे लिए कानून है या नहीं?
Viral Post: घटना के सामने आते ही यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। सोनम को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई उसे ‘बेवफा’ कह रहा है, तो कोई लिख रहा है कि “औरत को समझना नामुमकिन है।”
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर निवासी नवविवाहित दंपति राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी हनीमून मनाने मेघालय गए थे, लेकिन यह यात्रा एक भयावह मोड़ पर खत्म हुई। आरोप है कि पत्नी सोनम ने पैसे देकर पति राजा की हत्या करवा दी और बाद में उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की छानबीन में इस मामले में सोनम के साथ-साथ चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप है। बताया जा रहा है कि सोनम के किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध थे और उसी के साथ मिलकर उसने राजा की हत्या की योजना बनाई थी। घटना के सामने आते ही यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। सोनम को लेकर तमाम तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कोई उसे ‘बेवफा’ कह रहा है, तो कोई लिख रहा है कि “औरत को समझना नामुमकिन है।”
सोनम पर भड़के लोग
एक यूजर ने लिखा, “अब तो शादी से डर लगने लगा है।” वहीं, किसी ने कहा, “पहले एक को ड्रम में डाला था, अब हनीमून पर मर्डर कर दिया गया।” कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुरुषों के लिए कोई कानून है? कुछ यूजर्स का कहना है कि महिला अधिकारों की आड़ में पुरुषों के साथ अन्याय हो रहा है। एक यूजर ने टिप्पणी की, “कानून तो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं, असली पीड़ा तो पुरुष झेल रहे हैं।”
View this post on Instagram
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक और ने लिखा, “हर कुछ महीनों में पति की हत्या की खबर आ जाती है, महिला आयोग कहां है अब? क्या ये उनका मुद्दा नहीं?” इस पूरे मामले पर सोनम के पिता ने भी बयान दिया है। उन्होंने बताया कि सोनम और राजा की शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी और दोनों इस रिश्ते से खुश थे। उन्होंने दावा किया, “मेरी बेटी निर्दोष है, वो ऐसा नहीं कर सकती। मेघालय सरकार इस केस को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।”
View this post on Instagram
सोनम के पड़ोसियों ने कही यह बात
सोनम के पड़ोसी भी हैरान हैं। उनका कहना है, “वो पढ़ी-लिखी और शालीन लड़की है। हमें भरोसा नहीं हो रहा कि उसने ऐसा कुछ किया होगा। वो इस मामले में शामिल हो सकती है, लेकिन यह कहना मुश्किल है कि उसने हत्या करवाई है।” इस बीच राजा और सोनम की शादी का एक वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें राजा, सोनम की मांग में सिंदूर भरता दिखाई दे रहा है और दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भावनाओं को और भड़का रहा है। यह घटना सिर्फ एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि समाज में रिश्तों, विश्वास और कानून को लेकर गहरी बहस छेड़ रही है।