फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Son made a vlog about his father going to jail Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: बेटे ने बनाया पापा के जेल जाने का व्लॉग, लोग बोले- ऐसा कंटेंट तो नेटफ्लिक्स पर भी नहीं मिलेगा

Thu, 04 Sep 2025 02:53 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 04 Sep 2025 02:53 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और कई लोग तो व्लॉगर को मजाक-मजाक में ‘व्लॉगर ऑफ द ईयर’ भी कह रहे हैं।

विज्ञापन
Son made a vlog about his father going to jail Video goes Viral on Internet see netizens reaction
बेटे ने बनाया पापा के जेल जाने का व्लॉग - फोटो : इंस्टाग्राम @vlogger_lks

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने की होड़ इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग कुछ भी करने लगते हैं। यही वजह है कि आए दिन हमें अजीबो-गरीब वीडियो देखने को मिलते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने सबको हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक व्लॉगर अपने पिता को जेल छोड़ने तक का व्लॉग बनाता है। जी हां आपने सही सुना। वह अपने पिता के घर से तैयार होने से लेकर जेल में एंट्री करने तक की पूरी यात्रा का वीडियो रिकॉर्ड करता है और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


बेटे ने बनाया पिता के जेल जाने का व्लॉग
यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं और कई लोग तो व्लॉगर को मजाक-मजाक में ‘व्लॉगर ऑफ द ईयर’ भी कह रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में व्लॉगर कहता है, “आज हम जा रहे हैं चित्तौड़गढ़ जेल पापा को छोड़ने के लिए। पापा की पैरोल चल रही थी और आज उसका आखिरी दिन है। शाम 5 बजे से पहले पापा को जेल में पेश करना जरूरी है। अगर पापा देर से पहुंचे तो वो डिफॉल्टर हो जाएंगे और हमारी एनडीपीएस फाइल कमजोर पड़ जाएगी।”
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Lokesh choudhary (@vlogger_lks)

विज्ञापन
विज्ञापन



एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़े गए पिता
यहां बता दें कि एनडीपीएस एक्ट का मतलब है, वो कानून जो नशीले पदार्थों की खेती, कब्जा, बिक्री, तस्करी या सेवन जैसी गतिविधियों को रोकने के लिए बनाया गया है। इस कानून के तहत अगर कोई छोटी मात्रा में पकड़ा जाता है तो उसे एक साल तक की सजा हो सकती है। वहीं, अगर कोई इसका धंधा करता है, तो उसे 10 से 20 साल तक की कठोर सजा और भारी जुर्माना भी भुगतना पड़ सकता है। यानी यह कानून नशे से जुड़ी हर अवैध गतिविधि पर लागू होता है।


लड़के का व्लॉग देखकर सभी हुए हैरान
व्लॉगर अपने वीडियो में बताता है कि अगर उसके पापा समय पर जेल नहीं पहुंचते तो उनकी एनडीपीएस फाइल पर बुरा असर पड़ सकता है और जमानत मिलने में भी परेशानी आ सकती है। यही वजह है कि शाम करीब 4 बजे उसके पापा परिवार से मिलकर निकल जाते हैं और फिर सब मिलकर उन्हें जेल छोड़ने पहुंचते हैं । करीब 42 सेकंड के इस वीडियो में दिखाया जाता है कि परिवार चित्तौड़गढ़ जेल पहुंचता है और व्लॉगर अपने पिता को आखिरी बार ‘बॉय’ कहकर विदा करता है। इसके बाद वीडियो खत्म हो जाता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vlogger_lks नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है, “एनडीपीएस व्लॉग का तीसरा पार्ट।” इस वीडियो को अब तक 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वहीं, कमेंट सेक्शन में यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
कई लोग इस वीडियो को कंटेंट का पीक बता रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “स्क्रोल करते-करते अंकल को जेल छोड़ने चला गया।” दूसरे ने पूछा, “इसके पीछे मैक्सिकन कार्टेल वाला म्यूजिक क्यों नहीं बजा?” तीसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “अब करके दिखाओ कंटेंट कॉपी।” वहीं, चौथे यूजर ने कमेंट किया,“व्लॉगर ऑफ द ईयर।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed