फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Solar Eclipse Space: Solar Eclipse From Space 2024 Nasa Big Black Shadow On The Earth Starlink

Solar Eclipse Space: अंतरिक्ष में कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण? नासा ने शेयर किया अद्भुत वीडियो

Tue, 09 Apr 2024 01:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 09 Apr 2024 01:59 PM IST
सार

नासा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, कभी अंतरिक्ष से सूर्य ग्रहण देखा है? हमारे अंतरिक्ष यात्रियों ने देखा है। इसके साथ ही नासा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि धरती पर एक विशाल परछाई नजर आ रही है।

विज्ञापन
Solar Eclipse Space: Solar Eclipse From Space 2024 Nasa Big Black Shadow On The Earth Starlink
अंतरिक्ष में कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण? - फोटो : NASA

विस्तार

Solar Eclipse Space: सोमवार यानी 8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा। इस दौरान अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कई इलाकों में हैरान करने वाला नजारा दिखाई दिया। एक समय चंद्रमा ने सूरज को पूरी तरह ढंक लिया, जो बेहद अद्भुत था। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा में नजर आने वाला यह एक दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण था। 

विज्ञापन


सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ मिनटों के लिए एक ऐसा समय आता है, जब सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह से ढक लेता है। इसे समग्रता कहा जाता है। इस दौरान धरती पर कोई भी प्रकाश नजर नहीं आता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य ग्रहण को लाइव स्ट्रीम भी किया था, ताकि दुनिया में कहीं भी बैठकर इस दुर्लभ नजारे को देखा जा सके। यह सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण था। 
विज्ञापन


मेक्सिको के समुद्रतटीय शहर, माजातलान में ग्रहण सबसे पहले नजर आया। अमेरिका के टेक्सास में ग्रहण की शुरुआत सबसे पहले हुई। 2024 का पूर्ण सूर्य ग्रहण एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना थी, क्योंकि अब यह अगस्त 2044 तक नहीं नजर आएगा। धरती पर सूर्य ग्रहण को लाखों लोगों ने देखा, लेकिन अंतरिक्ष में सूर्य ग्रहण कैसा दिखता है? अंतरिक्ष यात्रियों ने सैकड़ों किमी की ऊंचाई से इस ग्रहण को देखा, जिसका वीडियो नासा ने शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Zombie Drug: आखिर क्यों इस देश में क्रबों से हड्डियां चुरा रहे हैं लोग? राष्ट्रपति को लगाना पड़ा आपातकाल

 

Science News: वैज्ञानिकों ने धरती को ठंडा करने के लिए किया सीक्रेट टेस्ट, जानिए क्या है रहस्यमयी परीक्षण

 

नासा ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, कभी अंतरिक्ष से सूर्य ग्रहण देखा है? इसे हमारे अंतरिक्ष यात्रियों ने देखा है।' इसके साथ नासा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि धरती पर एक विशाल परछाई है। इसे देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे पृथ्वी पर एक ब्लैक होल बन रहा हो। नासा के लाइव स्ट्रीम में नजर आया कि सूर्य को चंद्रमा ने पूरी तरह से ढक लिया। इसके बाद सूर्य का कोरोना नजर आ रहा था। आसमान में कोरोना एकदम सफेद नजर आ रहा था। ।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed