फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Soap Company Boss Eats His Own Detergent Soap Product to Prove Naturality

Ajab-Gajab: नेचुरल साबित करने के लिए साबुन खा गया चीनी कंपनी का मालिक, वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश

Tue, 26 Sep 2023 06:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 06:16 PM IST
सार

कर्मचारियों के मीटिंग के दौरा क्लींजिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर होंगवेई के चेयरमैन कपड़े धोने के साबुन को लेकर प्रेजेंटेशन दे रहे थे। इस दौरान वह लोगों को बता रहे थे कि इसमें कोई हानकारिक केमिकल नहीं है।

विज्ञापन
Soap Company Boss Eats His Own Detergent Soap Product to Prove Naturality
Soap Company Boss Eats His Own Detergent Soap Product to Prove Naturality - फोटो : Instagram

विस्तार

Ajab-Gajab: कई बार लोगों को व्यापार नहीं चलने के कारण घाटा का सामना करना पड़ता है, क्योंकि उनके सामान की बाजार में मांग कम होती है। इससे परेशान लोग कई बार सामान के प्रचार और अपने सामान को सही साबित करने के लिए किसी हद तक गुजर जाते हैं। लोग हैरान करने वाली हरकत करने से भी नहीं चूकते हैं। अब एक ऐसा ही मामला सामने आया है। दरअसल, हाल ही में चीनी कंपनी के चेयरमैन ने कुछ ऐसा किया कि वो चर्चा में आ गया है। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों के मीटिंग के दौरान क्लींजिंग प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर होंगवेई के चेयरमैन कपड़े धोने के साबुन को लेकर प्रेजेंटेशन दे रहे थे। इस दौरान वह लोगों को बता रहे थे कि इसमें कोई हानकारिक केमिकल नहीं है, जिसमें सिर्फ एलकली, एनिमल फैट और दूध है। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में अजीब स्थिति उस समय उत्पन्न हो जाती है, जब प्रोडक्ट को नेचुरल साबित करने के लिए वह साबुन को बिस्किट की तरह खाने लगते हैं। वीडियो में चेयरमैन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि साबुन इतना नेचुरल है कि पेट में चला जाए तो बॉडी फैट और ऑयल को खत्म कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Metro Video: चलती दिल्ली मेट्रो में चचा ने जलाई बीड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

कंपनी के चेयरमैन ने साबुन को नेचुरल साबित करने के लिए यह कुछ किया, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा है कि यह तो आपदा की स्थित में लाइफ सेविंग हो सकता है। 


Planet: बेहद जहरीला है ये ग्रह, यहां आठ महीने का होता है एक दिन, जानिए इससे जुड़ी हैरान करने वाली बातें
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)



वीडियो में वह आगे बताता है कि गाय और भेड़ की चर्बी से होंगवेई साबुन बनाया गया है। इसमें कोई गटर तेल या तालक या व्हाइटनिंग एजेंट टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसा कुछ नहीं है। आधिकारिक कंपनी की वेबसाइट से साबित होता है कि साबुन में सिर्फ एलकली, पानी और गाय या भेड़ की चर्बी शामिल है।

Mysterious Pond: यहां पर गुफा में मिला 'दूध से भरा' रहस्यमयी तालाब, हैरत में पड़े खोजकर्ता

उन्होंने आग लोगों से कहा कि आपने मेरी इस बात को पकड़ लिया है कि साबुन खाने से फैट कम होगा, तो साफ कर दूं कि यह नहीं कहा जा सकता है कि वजन घटाने में मदद कर सकता है, लेकिन फैट और तेल को तोड़ने का प्रभाव होता है। लेकिन साबुन न खाएं, क्योंकि वास्तव में खाने योग्य नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed