फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake Viral Video: Old Man Lift Snake With His Mouth In Odisha Watch Video

Snake Viral Video: बुजुर्ग ने जहरीले कोबरा को मुंह में दबाकर किया स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Wed, 04 Feb 2026 06:02 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 Feb 2026 06:02 PM IST
सार

Snake Viral Video: ओडिशा के बालासोर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक बुजुर्ग शख्स ने जहरीले कोबरा सांप को मुंह में पकड़ लिया है। वीडियो को देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Snake Viral Video:  Old Man Lift Snake With His Mouth In Odisha Watch Video
बुजुर्ग ने जहरीले कोबरा को मुंह में दबाकर किया स्टंट - फोटो : Instagram/ayub_rider28_official

विस्तार

Snake Viral Video: ओडिशा के बालासोर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए हैं। यहां पर एक शख्स ने जहरीले कोबरा सांप को सीधे मुंह से पकड़ लिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स के पास न तो सांप पकड़ने वाला कोई औजार था और न ही उसके चेहरे पर कोई डर। मुंह से सांप को पकड़ने वाला वीडियो रोंगटे खड़े करने वाला है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि शख्स सांप के सामने बैठता है और उसे मुंह से पकड़ने की कोशिश करता है। इस दौरान सांप उसपर कई बार हमला भी करता है। इसके बाद भी शख्स डरता नहीं है और सांप को अपने मुंह पकड़ लेता है। इसके बाद वो उसे मुंह में दबाकर वहां खड़े लोगों के सामने दिखाता है।
विज्ञापन


सांप के स्टंट वायरल 

इस दौरान उसके पास एक शख्स आता है और उससे कोबरा सांप को लेने की कोशिश करता है। हालांकि, वो उसे देने से मना कर देता है और कुछ कहता है। इसके बाद वो फिर सांप के साथ  स्टंट करता है। इसके बाद उसके साथ मौजदू दूसरा व्यक्ति कपड़े का बैग लेकर आता है। फिर इस सांप को इसके अंदर डालकर वो ले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by arshad ali (@ayub_rider28_official.follow)




Korean Lover Game: क्या कोरियन लवर है नया ब्लू व्हेल? जिसने ली थी कई बच्चों की जान, इंटरनेट पर छिड़ी बहस

कौन है सांप पकड़ने वाला शख्स? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के बालासोर जिले के रेमुना इलाके का यह मामला है। बताया जा रहा है कि सांप को मुंह से पकड़ने वाले शख्स का नाम खागा है। खागा कि इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरान दिया है। लोग इस दौरान हंसते हुई भी दिखाई दिए। 

Video: बेकाबू भैंसे ने बाइक शोरूम में मारी खतरनाक एंट्री, कांच का दरवाजा तोड़ मचाया तहस-नहस, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर  ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिनमें सपेरों सांपों के फन को छूते या फिर उसके सिर को चूमते है। लेकिन किंग कोबरा को मुंह से उठाने का वीडियो बेहद दुर्लभ है, जो अब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed