{"_id":"6879f8f4a76c5ed5ec01376b","slug":"husband-sat-down-to-apply-mehendi-to-his-wife-cooked-khichadi-in-the-name-of-design-video-goes-viral-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 'भला है बुरा है जैसी भी है...', पत्नी को मेहंदी लगाने बैठा पति, डिजाइन के नाम पर पका दी खिचड़ी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 'भला है बुरा है जैसी भी है...', पत्नी को मेहंदी लगाने बैठा पति, डिजाइन के नाम पर पका दी खिचड़ी
Fri, 18 Jul 2025 01:07 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:07 PM IST
सार
Viral Video: अब बेचारे पति को कहां मेहंदी डिजाइन की समझ फिर भी पत्नी की खुशी के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई और मेहंदी का कोन हाथ में उठा लिया। यह पहली बार था जब उन्होंने मेहंदी लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जिस मेहनत से इसे किया, वो वाकई सराहनीय है।
विज्ञापन
पति ने पत्नी के लगाई ऐसी मेहंदी
- फोटो : इंस्टाग्राम @official_sanjana_1227
विस्तार
सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है और इस खास समय में महिलाएं पारंपरिक रूप से हरी चूड़ियां पहनती हैं और हाथों में मेहंदी रचाकर त्योहार की रौनक बढ़ाती हैं। आमतौर पर महिलाएं ब्यूटी पार्लर में जाकर प्रोफेशनल आर्टिस्ट से मेहंदी लगवाना पसंद करती हैं, लेकिन एक महिला ने कुछ अलग ही करने की ठानी और अपने पति से मेहंदी लगाने की फरमाइश कर दी। अब उनकी यह फरमाइश उनपर भारी जरूर पड़ी क्योंकि पति ने मेहंदी की जगह हाथों पर खिचड़ी पका दी या फिर यूं कहे कि पति ने हाथों पर कीड़े-मकौड़े मार दिए। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब बेचारे पति को कहां मेहंदी डिजाइन की समझ फिर भी पत्नी की खुशी के लिए उन्होंने हिम्मत दिखाई और मेहंदी का कोन हाथ में उठा लिया। यह पहली बार था जब उन्होंने मेहंदी लगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जिस मेहनत से इसे किया, वो वाकई सराहनीय है। इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि पत्नी अपने हाथ पर लगी मेहंदी दिखा रही है, जो उसके पति की अनोखी 'कला' का नतीजा है। डिजाइन जैसा कुछ नजर नहीं आता, बल्कि हाथ पर असमंजस भरी आड़ी-टेढ़ी लकीरें और एक बड़ा सा गोला दिखता है। ऐसा लग रहा है मानो किसी ने मेहंदी को हाथ पर यूं ही फैला दिया हो।
विज्ञापन
पति ने हाथों पर पकाई खिचड़ी
इसके बावजूद पत्नी बिना किसी शिकायत के बैठी रहती है और पूरे धैर्य से अपने पति को मेहंदी लगाने देती है। शायद उसके लिए वो डिजाइन मायने नहीं रखता, बल्कि पति का प्यार और उसके प्रयास की अहमियत ज्यादा है। पति ने हथेली पर 'कलाकारी' करने के बाद उंगलियों पर भी मेहंदी लगाने की कोशिश की, जिससे नजारा और भी मजेदार बन गया।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @official_sanjana_1227 नाम की एक यूजर ने पोस्ट किया है और अब तक इसे 19 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग जमकर मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "क्या गजब की कारीगरी है पतिदेव की।" वहीं एक और ने कहा, "ऐसी मेहंदी का नमूना पहले कभी नहीं देखा।" किसी ने मजाक में यहां तक कह दिया, "पति तो छुपे रुस्तम निकले, सीधे आर्ट गैलरी से आए लगते हैं।" इस वीडियो ने सावन की शुरुआत में लोगों को हंसने का एक प्यारा मौका दे दिया है और इंटरनेट पर खूब पसंद किया जा रहा है।