फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   small child was seen laughing and playing with a dangerous snake in hindi

Ajab Gajab: खतरनाक सांप के साथ हंसते-खेलते दिखा छोटा बच्चा, वीडियो देख तीन दिन तक करेंगे चर्चा

Mon, 17 Mar 2025 05:51 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 17 Mar 2025 05:51 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक छोटा बच्चा सोफे पर सांप के साथ खेलता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चा सांप को गले में डालता है और उसकी आंखों में देखता है। यह खतरनाक दृश्य लोगों को हैरान कर रहा है, जिसे आपको भी देखना चाहिए।

विज्ञापन
small child was seen laughing and playing with a dangerous snake in hindi
सांप के साथ खेलता हुआ बच्चा - फोटो : Instagram/@vivek_choudhary_snake_saver

विस्तार

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा सांप के साथ खेलता नजर आ रहा है। यह असामान्य और जोखिम भरा दृश्य देखकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। वीडियो को स्नैक रेस्क्यूअर विवेक चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @vivek_choudhary_snake_saver पर शेयर किया है, और इसे अब तक 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। इस वीडियो ने न केवल लोगों को चौंकाया है, बल्कि बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी खड़े किए हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Kumar (@vivek_choudhary_snake_saver)




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटा बच्चा सोफे पर बैठा है और उसके शरीर से एक लंबा सांप लिपटा हुआ है। बच्चा बिना किसी डर के सांप को अपने गले में डालता है और फिर उसे सिर से पकड़कर उसकी आंखों में देखता है। सांप कुछ देर बाद बच्चे के पास से सरक कर दूर चला जाता है, जबकि बच्चा उसे उत्सुकता से देखता रहता है। यह पूरा दृश्य इतना खतरनाक है कि इसे देखने वाले लोग हैरानी और चिंता जाहिर कर रहे हैं। खास बात यह है कि वीडियो फिल्माने वाला शख्स, जो संभवतः एक वयस्क है, बच्चे को सांप से दूर करने की बजाय इस जोखिम भरे पल को रिकॉर्ड करता रहा।

यूजर्स की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं दो हिस्सों में बंटी हुई हैं। कुछ लोग बच्चे की नन्ही सी उम्र में दिखाई गई हरकतों को देखकर हैरान हैं, तो कुछ ने इसे बेहद गैर-जिम्मेदाराना करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, "लाइक्स और व्यूज के लिए बच्चे की जान को खतरे में डालना कहां की समझदारी है? यह बेहद शर्मनाक है।" एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, "बच्चे को नहीं पता कि यह कितना खतरनाक हो सकता है। अगर गलती से जहरीला सांप आ जाए तो क्या होगा?" कई लोगों ने स्नैक रेस्क्यूअर विवेक चौधरी की आलोचना की है, जिन्होंने इस वीडियो को शेयर किया। उनका कहना है कि एक जिम्मेदार व्यक्ति होने के नाते उन्हें बच्चे की सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed