{"_id":"6943b544d10d94985001b9d4","slug":"shocking-incident-at-dimapur-railway-station-thar-reaches-railway-station-track-police-in-action-2025-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral: दीमापुर रेलवे स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना, रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंची थार, पुलिस हरकत में","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral: दीमापुर रेलवे स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना, रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पहुंची थार, पुलिस हरकत में
Thu, 18 Dec 2025 03:35 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 18 Dec 2025 03:35 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में रैपिडो ड्राइवर एक हाथ में फोन लेकर बात करता और दूसरे हाथ से बाइक चलाता दिखता है, जो सड़क पर बेहद खतरनाक लापरवाही है।
विज्ञापन
ड्राइवर और कस्टमर के बीच शुरू हुई बहस
- फोटो : इंस्टाग्रामnaushad_bhi
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर सुरक्षा को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। यह वीडियो एक रैपिडो कस्टमर और बाइक ड्राइवर के बीच हुए विवाद का है। मामला गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई और धमकी तक पहुंच गया। इस घटना ने ऑनलाइन टैक्सी और बाइक सर्विस की सेफ्टी पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि रैपिडो का बाइक ड्राइवर एक हाथ से फोन पकड़े हुए बात कर रहा था और दूसरे हाथ से बाइक चला रहा था। सड़क पर चलते समय इस तरह की लापरवाही बेहद खतरनाक हो सकती है। इसी दौरान बाइक एक एक्सीडेंट का शिकार होते-होते बची। यह देखकर पीछे बैठे कस्टमर ने ड्राइवर को सलाह दी कि वह फोन साइड में रखे और दोनों हाथों से गाड़ी चलाए। लेकिन यह बात ड्राइवर को नागवार गुजर गई।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
ड्राइवर और कस्टमर के बीच शुरू हुई बहस
ड्राइवर और कस्टमर के बीच बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि ड्राइवर ने बाइक सड़क के बीच रोक दी और नीचे उतर आया। वीडियो में साफ दिखता है कि ड्राइवर के हाथ में एक लोहे की रॉड थी। वह पूरे एक्शन के साथ कस्टमर की तरफ बढ़ता नजर आता है। वहीं कस्टमर उसे शांत करने की बजाय पूरा घटनाक्रम अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करता रहता है। रोड पर मौजूद दूसरे लोग स्थिति को संभालने की कोशिश करते दिखते हैं। वे ड्राइवर से कहते हैं कि बाइक आगे बढ़ाओ और झगड़ा मत करो। कुछ लोग ड्राइवर को समझाते हैं कि पैसे मिल जाएंगे और वहां से चले जाओ। जाम लगने के कारण ड्राइवर को आखिरकार वहां से हटना पड़ता है। करीब 37 सेकंड की इस फुटेज में पूरी घटना कैद हो जाती है।
कंपनी की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @ShoaibDaniyal नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर ने रॉड से हमला करने की कोशिश की सिर्फ इसलिए क्योंकि उनसे कहा गया था कि फोन कान से हटाकर सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाएं। शोएब के मुताबिक इससे पहले ड्राइवर एक दूसरी बाइक से टकराने वाला ही था। उन्होंने यह भी लिखा कि सबसे चिंताजनक बात यह है कि घटना के दो दिन बाद भी रैपिडो कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनका दावा है कि ड्राइवर अब भी प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो सकता है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दी कि रैपिडो उबर से सस्ता जरूर है, लेकिन इससे सेफ्टी पर खतरा भी हो सकता है।