फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Shiva Parvati became bride and groom in their own wedding video goes viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: अपनी ही शादी में शिव-पार्वती बने दूल्हा-दुल्हन, लोग बोले- भाई, आपने तो दिल जीत लिया, वीडियो वायरल

Wed, 16 Apr 2025 03:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Apr 2025 03:14 PM IST
सार

Marriage of Lord Shiva and Parvati: अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस दिव्य दृश्य को मानो साकार कर दिया हो। लोग कपल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन
Shiva Parvati became bride and groom in their own wedding video goes viral on Internet see netizens reaction
शादी में शिव-पार्वती बने दूल्हा-दुल्हन - फोटो : इंस्टाग्राम @luckyrajput6749

विस्तार

सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज वायरल होती रहती हैं, जो हमारा दिल जीत लेती हैं और हम उसे लाइक करने से पीछे भी नहीं रहते हैं। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की गाथा भारतीय संस्कृति और धर्म में विशेष स्थान रखती है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी। इस बात की जानकारी हमने कई पौराणिक कथाओं में पढ़ा और सुना है। हालांकि, इन दिव्य पात्रों का विवाह केवल कल्पनाओं और धार्मिक चित्रों में ही देखा गया है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने इस दिव्य दृश्य को मानो साकार कर दिया हो। लोग कपल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में एक कपल अपनी शादी के मौके पर शिव-पार्वती के रूप में नजर आता है। वीडियो की शुरुआत एक खूबसूरत मंडप से होती है, जहां दुल्हन की एंट्री दिखाई देती है। इस दुल्हन का लुक पारंपरिक नहीं, बल्कि देवी पार्वती जैसा है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह शर्माते हुए धीरे-धीरे स्टेज की ओर बढ़ती हैं, जहां भगवान शिव के रूप में सजा दूल्हा पहले से उनका इंतजार कर रहा होता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Lucky Rajput (@luckyrajput6749)

विज्ञापन
विज्ञापन



शिव-पार्वती के रूप में सजे दूल्हा-दुल्हन
दुल्हन के मंच पर पहुंचते ही दूल्हा अपने हाथों में डमरू और त्रिशूल उठा लेता है और उसके साथ खड़ा हो जाता है। खास बात यह है कि दूल्हे ने शादी की शेरवानी नहीं पहनी, बल्कि भगवान शिव जैसी पोशाक पहना था। इस दृश्य को देखकर ऐसा लगता है कि मानो असली में शिव-पार्वती का विवाह हो रहा हो।

लोगों ने इस वायरल वीडियो पर दी जमकर प्रतिक्रिया
इस जोड़ी ने शादी के बाद एक खास फोटोशूट भी करवाया। आजकल के ट्रेंडी फोटोशूट्स से अलग, इस कपल का अंदाज लोगों को सीधे धार्मिक भावनाओं से जोड़ देता है। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो असली शादी का हिस्सा है या फिर किसी विशेष क्रिएटिव प्रोजेक्ट के लिए तैयार किया गया दृश्य है। अब तक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर ढेरों प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। किसी ने इसे "सबसे बेहतरीन वीडियो" कहा, तो दूसरे लोगों ने कमेंट्स में "हर हर महादेव" लिखते हुए अपने उत्साह और भक्ति को जाहिर किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed