Viral Video: बेटी की कामयाबी देख सीना ताने पापा-मम्मी फ्लाइट में चढ़े, लड़की ने भी तुरंत छुए पैर, देखें वीडियो
Viral Video: ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिला, जब एक बेटी, जो उस फ्लाइट की लीड केबिन क्रू थी। अपने माता-पिता के स्वागत के लिए तैयार खड़ी थी। जैसे ही बुजुर्ग माता-पिता फ्लाइट में चढ़े, उन्हें यह देख कर खुशी हुई कि उनकी अपनी बेटी उस फ्लाइट की प्रमुख एयर होस्टेस के रूप में ड्यूटी पर तैनात थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बच्चे के लिए सबसे सुखद और गर्व का पल वह होता है, जब उसके माता-पिता उसकी उपलब्धियों पर खुशी से झूम उठते हैं और फख्र से कहते हैं, "यह हमारा बच्चा है।" बच्चों के लिए अपने माता-पिता की आंखों में अपने लिए सम्मान और संतोष देखना किसी सपने के पूरे होने जैसा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक माता-पिता अपनी बेटी की कामयाबी देख सीना चौड़ा कर के फ्लाइट में चढ़ते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में एक फ्लाइट में देखने को मिला, जब एक बेटी, जो उस फ्लाइट की लीड केबिन क्रू थी। अपने माता-पिता के स्वागत के लिए तैयार खड़ी थी। जैसे ही बुजुर्ग माता-पिता फ्लाइट में चढ़े, उन्हें यह देख कर खुशी हुई कि उनकी अपनी बेटी उस फ्लाइट की प्रमुख एयर होस्टेस के रूप में ड्यूटी पर तैनात थी। वह पल उनके लिए बेहद खास बन गया।
View this post on Instagram
माता-पिता के पैर छूती है बेटी
यह पूरा सीन इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस परमिता रॉय ने कैमरे में रिकॉर्ड किया और इंस्टाग्राम पर साझा किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि परमिता अपने माता-पिता को देखकर बेहद भावुक हो जाती हैं, मुस्कुराते हुए उनका स्वागत करती हैं और झुककर उनके पैर छूती हैं। उनके माता-पिता भी खुशी से भरे चेहरे के साथ विमान में प्रवेश करते हैं। यह मुलाकात उन सभी पलों की तरह थी, जिनका हर बच्चा अपने माता-पिता के लिए सपना देखता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
परमिता ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल @ms.parmita पर पोस्ट करते हुए लिखा, "लीड केबिन क्रू के रूप में अपने माता-पिता को सरप्राइज देना मेरे लिए एक खूबसूरत अनुभव रहा। यह मेरी ड्रीम फ्लाइट थी, जिसे मैं जिंदगी भर याद रखूंगी।" इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू लिया है। अब तक इस वीडियो को 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पल को बेहद इमोशनल बताया और परमिता की इस खूबसूरत भावना की सराहना की। वीडियो पर कई यूजर्स ने अपने-अपने ढंग से प्रतिक्रिया दी। एक ने लिखा, “जब आप सच्चे दिल से अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं तो उसका असर सब पर दिखता है।” किसी ने इसे 'संस्कार' का प्रमाण बताया तो किसी ने कहा, “बेटी ने मां-बाप का नाम रोशन कर दिया।”