फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Seeing the owner being beaten the cow moved towards the crowd waving its horns Video goes Viral on Internet

Viral Video: मालिक को पिटता देख सिंग लहराते हुए भीड़ की तरफ बढ़ी गाय, दुम दबाकर भाग खड़े हुए हमलावर

Tue, 24 Jun 2025 03:06 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jun 2025 03:06 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मजाक में हमला करने का नाटक करते हैं। ये व्यक्ति उसी गाय का मालिक होता है, जो पास ही मैदान में घूम रही होती है। जैसे ही गाय को अपने मालिक पर खतरे का आभास होता है, वह फौरन दौड़ते हुए वहां पहुंचती है और सींग लहराते हुए हमलावरों को खदेड़ देती है।

विज्ञापन
Seeing the owner being beaten the cow moved towards the crowd waving its horns Video goes Viral on Internet
गाय ने अपने मालिक को बचाया - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE

विस्तार

भारत में गाय को हमेशा एक पूजनीय स्थान प्राप्त रहा है। उन्हें गौ माता कहकर सम्मानित किया जाता है, जो केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं है, बल्कि गाय के दिखाए गए स्नेह, ममता और वफादारी का भी प्रतीक है। हाल ही में, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर लोगों के दिलों को छू रहा है। इस वीडियो में गाय ने अपने मालिक की रक्षा कर यह साबित कर दिया कि वह केवल एक जानवर नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मजाक में हमला करने का नाटक करते हैं। ये व्यक्ति उसी गाय का मालिक होता है, जो पास ही मैदान में घूम रही होती है। जैसे ही गाय को अपने मालिक पर खतरे का आभास होता है, वह फौरन दौड़ते हुए वहां पहुंचती है और सींग लहराते हुए हमलावरों को खदेड़ देती है। हमलावर घबरा कर भाग जाते हैं और गाय तब तक मालिक के पास मंडराती रहती है, जब तक उसे यकीन नहीं हो जाता कि वह पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह सीन इतना भावुक करने वाला था कि लोगों की आंखें भर आईं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नामक अकाउंट द्वारा एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से इसे 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 43 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया। हजारों लोगों ने कमेंट करते हुए अपनी भावनाएं भी साझा कीं। एक व्यक्ति ने लिखा, "जानवरों का प्यार इंसानों से कहीं अधिक सच्चा होता है।" वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, "अब समझ में आता है कि गाय को माँ क्यों कहा जाता है।"

गाय ने संभाला मालिक को
इस वीडियो में दिख रहे शख्स का नाम जनमामद मथडा है, जो गुजरात के रहने वाले हैं और सोशल मीडिया पर अपने गाय प्रेम के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर गाय के साथ उनके रिश्ते को दर्शाते कई इमोशनल वीडियो मौजूद हैं। इस प्लेटफॉर्म पर उनके दो लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उनके कंटेंट को बेहद पसंद करते हैं। गाय की ममता से जुड़ी यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले महाराष्ट्र के नासिक से भी ऐसा ही एक भावुक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक तेंदुआ हर रात एक गाय के पास तबेले में जाकर उससे लिपट जाता था क्योंकि वह उसे अपनी मां मानता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed