{"_id":"68a00551515015988e0fe007","slug":"screams-came-out-of-laughter-man-was-getting-romantic-with-a-python-snake-grabbed-his-face-in-seconds-2025-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: हंसी मजाक से निकली चीखें, अजगर के साथ रोमांटिक हो रहा था शख्स, सांप ने सेकंडों में दबोचा चेहरा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: हंसी मजाक से निकली चीखें, अजगर के साथ रोमांटिक हो रहा था शख्स, सांप ने सेकंडों में दबोचा चेहरा
Sat, 16 Aug 2025 09:43 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 16 Aug 2025 09:43 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो की शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है। युवक बड़े आराम से अजगर को पकड़कर कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहा होता है। वह बिल्कुल बेखौफ नजर आता है। फिर अचानक मजाक-मजाक में अपना हाथ अजगर के सिर के पास ले जाता है।
विज्ञापन
अजगर के साथ रोमांटिक हो रहा था शख्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @snakesaverafsar
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी कोई मजेदार क्लिप लोगों को हंसा देती है तो कभी कोई डरावना वीडियो देखकर लोग सिहर उठते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और डरे हुए भी। इस वीडियो में एक युवक अजगर को हाथ में लेकर कैमरे के सामने पोज दे रहा था। लेकिन अगले ही पल जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों और वीडियो देखने वालों की सांसें रोक दीं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है। युवक बड़े आराम से अजगर को पकड़कर कैमरे की तरफ मुस्कुरा रहा होता है। वह बिल्कुल बेखौफ नजर आता है। फिर अचानक मजाक-मजाक में अपना हाथ अजगर के सिर के पास ले जाता है। यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हो जाती है। पलभर में अजगर अपनी चाल बदलता है और बिजली जैसी तेजी से युवक के चेहरे पर हमला कर देता है। हमला इतना जोरदार था कि युवक को संभलने का भी मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Snake Saver Afsar Hussain (@snakesaverafsar)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर मचा धमाल
यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट snakesaverafsar से शेयर किया गया है। पोस्ट होते ही यह तेजी से वायरल होने लगा। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। किसी यूजर ने मजाक में लिखा, “यह अब तक का सबसे बेस्ट किस था।” वहीं एक और ने कहा, “भाई को वही मिला, जिसका वह हकदार था।” एक तीसरे यूजर ने चेतावनी देते हुए लिखा, “जानवरों से पंगा मत लो, वरना अंजाम ऐसा ही होगा।”
क्यों खतरनाक है अजगर
अक्सर लोग सोचते हैं कि अजगर जहरीला नहीं होता, इसलिए यह इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं है। लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अजगर भले ही जहर न छोड़ता हो, लेकिन यह बेहद ताकतवर सांप है। इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि अगर यह किसी को जकड़ ले, तो निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा अचानक किया गया हमला इंसान को गंभीर चोट पहुंचा सकता है।
वन्यजीव विशेषज्ञों की चेतावनी
वन्यजीवों के जानकार बार-बार इस बात पर जोर देते हैं कि चाहे कोई जानवर जहरीला हो या न हो, उसके साथ छेड़छाड़ करना सही नहीं है। जंगली जानवरों को उनके हाल पर छोड़ देना ही सबसे सुरक्षित तरीका है। केवल रोमांच के लिए या सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए ऐसे खतरनाक स्टंट करना जानलेवा साबित हो सकता है।