फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Scientists rediscover a rare type of blue bee in Florida which had not been seen since 2016

वैज्ञानिकों ने फिर से खोज निकाली दुर्लभ 'नीली' मधुमक्खी, चार साल से थी 'गायब'

Tue, 19 May 2020 08:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 19 May 2020 08:56 PM IST
सार

  • इस नीली मधुमक्खी को आखिरी बार साल 2016 में देखा गया था 
  • फ्लोरिडा में शोधकर्ताओं ने इस दुर्लभ प्रजाति की मधुमक्खी की खोज की है 
  • दुनियाभर में मधुमक्खियों की 20 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां हैं 
  • केवल मादा मधुमक्खी ही डंक मारती है, नर मधुमक्खी नहीं

विज्ञापन
Scientists rediscover a rare type of blue bee in Florida which had not been seen since 2016
दुर्लभ नीली मधुमक्खी - फोटो : Florida Museum/Chase Kimmel

विस्तार

फ्लोरिडा में शोधकर्ताओं ने मधुमक्खी की एक दुर्लभ प्रजाति को फिर से खोज निकालने का दावा किया है, जिसे आखिरी बार साल 2016 में देखा गया था। कुछ लोगों को यह लग रहा था कि यह विलुप्त हो गई है। दरअसल, फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के लिए काम करने वाले शोधकर्ता चेस किमेल ने इस मधुमक्खी को गलती से खोज लिया था। असल में वह इस साल की शुरुआत में किसी दूसरी परियोजना (प्रोजेक्ट) पर काम कर रहे थे, जब उन्हें नीली कैलेमिंटा मधुमक्खी दिखाई दी। तब उन्हें नहीं पता था कि यह मधुमक्खी दुर्लभ है। उन्होंने तो बस अपने कैमरे में इसकी तस्वीरें इसलिए खींच ली थी कि नीली मधुमक्खी उन्हें बाकी मधुमक्खियों की तरह नहीं लगी। 

विज्ञापन


नीली मधुमक्खी को पहले फ्लोरिडा स्टेट वाइल्डलाइफ एक्शन प्लान द्वारा संरक्षण की श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया था और मध्य फ्लोरिडा के चार छोटे क्षेत्रों में केवल 16 वर्ग मील के इलाके में इसे देखा गया था। इसी आधार पर फिर बाद में चेस किमेल ने इसकी खोजबीन शुरू की। एक चैनल को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि यह अभी भी बहुत दुर्लभ है और इसे खोजने में कई घंटे और दिन लग सकते हैं। 
विज्ञापन


हिमालय का वो 'कीड़ा', जो बिकता है 10 लाख रुपये किलो, यह दुनिया में सबसे महंगा 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं की एक टीम ने शुरुआत में मधुमक्खियों की प्रवृति पर डाटा एकत्र करने के लिए स्वयंसेवकों के एक बड़े समूह को भेजने की योजना बनाई थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण यह संभव नहीं हो सका। फिलहाल चेस किमेल ही अकेले शोधकर्ता हैं, जो नीली मधुमक्खी की खोज में लगे हुए हैं। 

आपको बता दें कि दुनियाभर में मधुमक्खियों की 20 हजार से भी ज्यादा प्रजातियां हैं। इनमें नीली मधुमक्खी ही अब दुर्लभ हो गई है। वैसे आमतौर पर लोग सभी तरह की मधुमक्खियों से डरते हैं कि कहीं वो डंक न मार दे, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ज्यादातर मधुमक्खियां किसी को डंक नहीं मारतीं। आपको ये जानकर तो और भी ज्यादा हैरानी होगी कि केवल मादा मधुमक्खी ही डंक मारती है, नर मधुमक्खी नहीं। 

ये है दुनिया का सबसे महंगा केकड़ा, कीमत इतनी जितने में खरीद लें एक फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed