फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुदाई में मिला 5700 साल पुराना 'च्युइंग गम', पाषाण युग की महिला के डीएनए का पता चला

Wed, 18 Dec 2019 06:30 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
Scientists found 5700 year old chewing gum who chewed by ancient woman
5700 साल पुराना 'च्युइंग गम' - फोटो : Theis Jensen

कभी-कभी खोजबीन के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ ऐसा मिल जाता है, जो उन्हें हैरान कर देता है। दक्षिणी डेनमार्क के सिलथोलम में पुरातात्विक खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को कुछ ऐसी ही हैरान करने वाली चीज हाथ लगी है। दरअसल, शोधकर्ताओं को यहां 5700 साल पुराना एक 'च्युइंग गम' मिला है। इसकी मदद से शोधकर्ताओं ने पाषाण युग की एक महिला के डीएनए का पता लगाने में सफलता हासिल की है। 

Scientists found 5700 year old chewing gum who chewed by ancient woman
पाषाण युग की महिला का आर्ट - फोटो : Tom Björklund

यह पहली बार है जब शोधकर्ताओं को मानव हड्डियों के अलावा एक अन्य नमूने से एक युग के इंसानों के डीएनए का पता चला है। कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक, 'च्युइंग गम' को जिस महिला ने चबाया था, उसके काले बाल और काली त्वचा थी जबकि आंखें नीली थीं। शोधकर्ताओं ने पाषाण युग की उस महिला का नाम लोला रखा है। 

Scientists found 5700 year old chewing gum who chewed by ancient woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक, लोला जहां रहती थी, वहां के लोग मुख्य रूप से मछली पकड़ने का काम करते थे और जीविका चलाने के लिए शिकार करते थे। यह अध्ययन जर्नल नेचर कम्युनिकेशंस में बुधवार को प्रकाशित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists found 5700 year old chewing gum who chewed by ancient woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक भोजपत्र के पेड़ की राल के नमूने से पाषाण युग के मानव के आहार और उनके मुंह में मौजूद कीटाणुओं के बारे में भी पता लगा लिया है। यह खोज वैज्ञानिकों को यह समझने में मदद कर सकती है कि कीटाणु हजारों वर्षों में कैसे बदल जाते हैं और भविष्य में और विकसित हो सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed