फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

20वीं बार गर्भवती हुई महिला ने गन्ने के खेत में दिया 17वें बच्चे को जन्म, नवजात की मौत

Wed, 18 Dec 2019 05:05 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 18 Dec 2019 05:05 PM IST
विज्ञापन
20 Times Pregnant Woman Gives Birth to 17th Child in Sugarcane Field Infant Dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com

महाराष्ट्र की एक प्रवासी मजदूर महिला ने हाल ही में पड़ोसी राज्य कर्नाटक में अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया। हालांकि तुरंत ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। महिला का नाम लंकाबाई है और वह बीड जिले की मझलगांव तहसील की रहने वाली है। उसने एक गन्ने के खेत में एक बच्ची को जन्म दिया था। 

20 Times Pregnant Woman Gives Birth to 17th Child in Sugarcane Field Infant Dies
गन्ने के खेत - फोटो : pxfuel.com

दरअसल, सूखाग्रस्त बीड क्षेत्र के हजारों पुरुष और महिलाएं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में और कर्नाटक में भी फसल के मौसम में गन्ने के खेतों में काम करने के लिए पलायन करते हैं। यह महिला भी गन्ने के खेतों में काम करती है और महाराष्ट्र से कर्नाटक गई हुई थी। 

20 Times Pregnant Woman Gives Birth to 17th Child in Sugarcane Field Infant Dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीड के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. बी. पवार ने कहा, 'हमें पता चला है कि लंकाबाई ने अपने 17वें बच्चे को जन्म दिया, जिसकी जल्द ही मृत्यु हो गई। हम अधिक जानकारी प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
20 Times Pregnant Woman Gives Birth to 17th Child in Sugarcane Field Infant Dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घुमंतू गोपाल समुदाय से ताल्लुक रखने वाली महिला ने सितंबर में पहली बार स्वास्थ्य अधिकारियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, जब वह 20वीं बार गर्भवती हुई थी। फिलहाल महिला के 11 बच्चे हैं, जिसमें नौ लड़कियां हैं। 

विज्ञापन
20 Times Pregnant Woman Gives Birth to 17th Child in Sugarcane Field Infant Dies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि महिला का तीन बार गर्भपात हो चुका है, जबकि उसके पांच बच्चों की मौत भी हो चुकी है। डॉ. पवार ने कहा कि उसने आठ सितंबर को पहली बार प्राथमिक जांच कराई थी और अधिकारियों ने उसकी स्थिति पर नजर रखी थी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को हमारी टीम महिला के घर पर गई थी, लेकिन वह कर्नाटक चली गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed