बच्ची को निकला ऐसा ट्यमूर, देखकर दंग रह जाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने कई लोगों को पेट, पैर, मुंह या फिर कमर के ट्यमूर से ग्रस्त देखा होगा। लेकिन छोटी सी बच्ची में ट्यमूर का ये मामला आपको चौंका देगा।
डेली मेल के मुताबिक ऑस्ट्रलिया के सिडनी के हॉर्न्सबाय में पैदा हुई हैना कैर को ट्यूमर ने तब जकड़ लिया जब वो मीज छह महीने की थी।
अजीब बात ये थी कि ये ट्यूमर उसके गले में जाने वाली रक्त वाहिनी में निकला। जब वो निकलना शुरू हुआ तो वो महज एक चोट के निशान जैसा दिखता था।
लेकिन देखते ही देखते वो बढ़कर एक टेनिस के बॉल जितने आकार का हो गया।
इस बीमारी का नाम है कपोसीफोर्म हिमैंगियोएंडोथिलीयोमा। इस बात की जानकारी हैना के मां-बाप ऐंबर और पीटर को काफी बाद पता चला।
नौ महीने तक दिया स्टेरॉयड्स
डॉक्टरों ने बताया कि हैना को मिलाकर हैना जैसे कुल छह ही केस पूरे ऑस्ट्रेलिया में हैं।
हैना के मां-बाप ने जब इस मामले में डॉक्टरी सलाह ली तो उनकी बच्ची का ठीक से इलाज शुरू हो सका। छह महीने की बच्ची का आने वाले एक साल तक कीमोथेरेपी से इलाज चलता रहा।
इस दौरान डॉक्टर उसे एक खास तरह का स्टेरॉयड भी देते थे ताकि उसका ट्यूमर जल्द से जल्द ठीक हो जाए। हैना का ट्यूमर रात भर में काफी बढ़ गया था।
एक समय ऐसा भी आया जब उसका ट्यूमर गले से बढ़ते हुए छाती तक जा पहुंचा। पहले डॉक्टरों को लगा कि उसकी कीमोथेरेपी करने के बाद ट्यूमर को काटकर अलग करना होगा।
फिर उन्होंने पाया कि ट्यूमर कड़ा नहीं है और उन्होंने उसे काटा नहीं। ट्यूमर 50 प्रतिशत तक घट गया।
हैना अब तीन साल की है और दवाइयां लेती हैं। इससे उसका ट्यूमर और नहीं बढ़ता।