19 हफ्ते की बच्ची तोड़ रही थी दम, भांग खिलाकर बचा ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरिडा के एक अस्पताल में भर्ती 19 हफ्ते की छोटी सी बच्ची अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रही थी।
उसको निमोनिया था। वो पहले से ही सेरिब्रल पालसी और मिर्गी जैसी बीमारियों से ग्रसित थी।
उसकी हालत दिनोंदिन इतनी बिगड़ती जा रही थी कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उसे डॉक्टरों ने ठीक ना होने लायक बताया।
उनका कहना था कि कुछ ही दिनों में नेटी की मौत हो जाएगी, इसलिए उसे घर लेकर चले जाएं।
मां परेशान
अपनी बेटी नेटी को इस हालत में देखकर उसकी मां 33 साल की रेशल बहुत रोती और परेशान रहती।
डॉक्टर के जवाब देने के बाद वो बस अब किसी तरह खुद से ही अपनी बेटी की जान बचाने की तरकीबें तलाशने लगी।
उसने अपनी बेटी के केस को देखते हुए इंटरनेट पर उसे ठीक करने के घरेलू उपाय तलाशे। वो कई मैगजीन्स और जर्नल भी पढ़ने लगी।
एक ऐसे ही उपाय को पढ़कर उसने अपनी बेटी को भांग का तेल पिला दिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि भांग जैसी चीज जिसे कोई भी खाते ही नशे में चला जाता है, उसी को पीकर नेटी होश में आ गई।
अब उसकी रंगत भी खिलने लगी।
मां को नहीं हुआ यकीन
बेटी को होश में आता देश मां रेशल को तो यकीन ही नहीं हुआ। आपको बता दें कि रेशल पेशे से एक फार्मेसी टेक्निशियन हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी नेटी जब पैदा हुई थी तो उसके सिर में पानी भरा था। डॉक्टरों ने जैसे ही उसकी इस समस्या का हल निकाला, उसे अन्य बीमारियां हो गईं।
लेकिन भांग का तेल देने से बेटी इतनी जल्दी रिकवर करने लगेगी, इसका रेशल को कोई भरोसा नहीं था। उसने इस घटना को एक जादू और भगवान की कृपा ही है।
रेशल कुल 4 बच्चों की मां हैं। अब नेटी ठीक हो रही है।