फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Science Wonders ›   amazing video game that sucks real blood if you lose

इस वीडियो गेम में जब-जब हारेंगे तब-तब बदन से बहेगा खून!

Tue, 25 Nov 2014 12:27 PM IST
Updated Tue, 25 Nov 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
amazing video game that sucks real blood if you lose

वीडियो गेम खेलने का अपना मजा है। स्क्रीन पर बड़ी राइफलों से आतंकियों को मारने का मजा हो या फिर एक छोटी सी चूक से खुद की जान गंवा देने का अफसोस, इस अजब से नशे में कई लोग खोए रहते हैं।

विज्ञापन


मिरर के मुताबिक अब असल में एक ऐसा वीडियो गेम आ गया है जो शायद आपको उतना मजा ना दे जितने की आप उम्मीद करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि इस गेम में आपको हारने पर अपने बदन से लहू देना ही होगा।
विज्ञापन


जी हां, ब्लड स्पोर्ट नाम का ये नया खेल ब्रैंड एण्ड ग्रोटेस्क नाम का ब्रांड लेकर आया है। इसमें खेलने वाले इंसान के बदन से वीडियो कंट्रोलर को कनेक्ट कर दिया जाता है। यानी के कंट्रोलर का एक तार का सिरा सुई से अटैच रहता है जिसे हाथों की नसों में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हारो और बहाओ खून

amazing video game that sucks real blood if you lose

अब खेलने वाला गेम वैसे ही खेलेगा जैसा वो खेलता आया है। फर्क बस इतना रहेगा कि दो प्लेयरों से अटैच ये मशीन उसी का खून ज्यादा बहाएगी जो एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए हारेगा।

इससे गेम से आपको बार-बार दर्द उठेगा और शायद हाथों में बहुत प्रेशर भी ना बचे। लेकिन ब्रांड बनाने वाली कंपनी का कहना है कि इससे मिलने वाले खून को इकठ्ठा किया जाएगा।

फिर उसे दान कर दिया जाएगा। इससे उन लोगों की मदद होगी जिन्हें खून की जरूरत होती है। इस प्रोजेक्ट की मदद से वो 140000 पाउंड तक जमा करने की सोच रहे हैं।

ला चुकें है पहले भी कई गेम्स

amazing video game that sucks real blood if you lose

कई लोग उनके इस अजीबोगरीब गेम के खिलाफ हैं और इस मानवीय नहीं बता रहें हैं। वहीं ब्रांड बनाने वाले मेकर्स का कहना है कि जिस किसी में इतनी हिम्मत है कि वो इस गेम को आकर खेले या इसके मजे ले, तो वो उनके घर आ सकता है।

वहीं ये मेकर्स ही हैं जो पहले भी एक रियेलिटी टीवी शो में व्यूवरों को कंटेस्टेंट को इलेकट्रिक शॉक, पानी वाला बम और पेंट बम से टॉर्चर करने का मौका देता था।

इस वीडियो को देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed