ऋषिकेश: जापानी एंबेसडर ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद, फोटोज शेयर कर लिखी दिल की बात
वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर जापान के राजदूत ओनो केइची का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऋषिकेश पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और अपने अनुभव को एक्स पर साझा किया और इस पल को बेहद खास व यादगार बताया।
विस्तार
ऋषिकेश में डुबकी लगाते जापानी एंबेसडर का वायरल वीडियो: ऋषिकेश का अर्थ ‘इंद्रियों के स्वामी’ माना जाता है, जो भगवान विष्णु का एक नाम है। यह पवित्र नगर प्राचीन पौराणिक कथाओं, ऋषि-मुनियों की तपस्या और आध्यात्मिक परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। गंगा के तट पर बसा ऋषिकेश आज भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र है। हाल ही में सोशल मीडिया पर जापान के राजदूत ओनो केइची का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने ऋषिकेश पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और अपने अनुभव को एक्स पर साझा किया और इस पल को बेहद खास व यादगार बताया।
हनुमान अंश देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले लोगों के बीच दिखा कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
वीडियो में ओनो केइची गंगा नदी में स्नान के दौरान सेल्फी स्टिक के साथ तस्वीर लेते नजर आ रहे हैं। स्नान के बाद उन्होंने दीया भी जलाया। वीडियो के अगले हिस्से में जापानी राजदूत गंगा में डुबकी लगाते समय लोहे की चेन का सहारा लेते दिखाई देते हैं। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा को प्रणाम भी किया।
Finally, a full dip in the Ganges in Rishikesh—three times! 🙏
Over the Janmashtami weekend, surrounded by people carrying on centuries-old faith and traditions, I felt a profound spiritual connection, along with awe, humility, and gratitude.
A truly unforgettable moment 🇮🇳 pic.twitter.com/A1SoVaDYuH— ONO Keiichi, Ambassador of Japan (@JapanAmbIndia) September 6, 2026
जापान के राजदूत ओनो केइची
ओनो केइची ने 23 अक्टूबर 2024 में भारत में जापान के नए राजदूत के रूप में अपना पदभार संभाला था। बता दें कि, वे भारत के साथ-साथ भूटान में भी जापान के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ओनो सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपनी आधिकारिक बैठकों, भारत दौरे से जुड़े कार्यक्रमों और अन्य खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।
गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
जापानी राजदूत ओनो केइची ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो और दो तस्वीरें साझा कर ऋषिकेश में गंगा स्नान के अनुभव को बताया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि,आखिरकार उन्हें मां गंगा में पूरी तरह डुबकी लगाने का अवसर जन्माष्टमी के मौके पर मिला और उन्होंने तीन बार डुबकी लगाई। सदियों पुरानी आस्था और परंपराओं को निभाने वाले लोगों के बीच गंगा में स्नान करते हुए उन्होंने गहरे आध्यात्मिक जुड़ाव को महसूस किया। इस दौरान उन्हें विस्मय, विनम्रता और कृतज्ञता की भावनाओं का भी अनुभव हुआ। ओनो ने इस पूरे अनुभव को अपने लिए बेहद खास और यादगार बताया।
बिजली की तारों पर चढ़कर दही हांडी तक पहुंचा बंदर, माखन-मिश्री खाता देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
वीडियो पर यूजर्स का रिएक्शन
ऋषिकेश से ओनो केइची के इस खास पल को साझा करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। यूजर्स जापानी राजदूत को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मां गंगा में स्नान करते देखकर उनकी तस्वीरों और वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। कई लोग उनके इस आध्यात्मिक अनुभव की सराहना भी कर रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भारत और जापान के रिश्ते हमेशा मजबूत रहें। दूसरे शख्स ने लिखा- उम्मीद है आपका अनुभव अच्छा रहा होगा।
वायरल वीडियो: मूसलाधार बारिश के बीच ट्रैफिक जवान ने किया ऐसा काम, हर कोई कर रहा सलाम