{"_id":"6a6838bd89c111c0ac0dc910","slug":"rat-enters-a-room-boys-unexpected-reaction-sparks-viral-buzz-on-social-media-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कमरे में घुसा चूहा, फिर लड़कों ने जो किया... वीडियो देख लोग बोले- बेचारा फंस गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कमरे में घुसा चूहा, फिर लड़कों ने जो किया... वीडियो देख लोग बोले- बेचारा फंस गया
Tue, 28 Jul 2026 10:38 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:38 AM IST
सार
Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कमरे में घुसे चूहे के साथ कुछ लड़कों का व्यवहार लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में लड़के कभी चूहे को चप्पल से मारने की कोशिश करते हैं तो कभी उसकी पूंछ पकड़कर उसे उछाल देते हैं।
विज्ञापन
चूहे के साथ हुआ खेल
- फोटो : X @ shibya Sharma
विस्तार
सोशल मीडिया पर हर दिन अनगिनत वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इनमें कुछ वीडियो लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरान कर देते हैं और कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी अजीबोगरीब घटनाओं की वजह से देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। कई बार किसी मामूली सी घटना को भी लोग इस तरह रिकॉर्ड कर लेते हैं कि वह इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन जाती है। इन दिनों भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक कमरे का सीन दिखाई देता है, जहां अचानक एक चूहा घुस आता है। कमरे में केवल कुछ लड़के मौजूद हैं। जैसे ही उनकी नजर चूहे पर पड़ती है, वे उसे बाहर निकालने की बजाय उसके साथ ऐसा व्यवहार करने लगते हैं, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चप्पल से चूहे को मारने की कोशिश करता है। इसी दौरान चूहा खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता है, लेकिन तभी दूसरा लड़का उसकी पूंछ पकड़ लेता है।
विज्ञापन
When the solo player enter the event 🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/pU1Sm5rGhl
— shibya Sharma (@Shibyash_17) July 27, 2026
चूहे के साथ हुआ खेल
इसके बाद चूहे को पूंछ से पकड़कर हवा में इस तरह उछाल दिया जाता है, मानो कोई गेंद फेंकी जा रही हो। वीडियो आगे बढ़ने पर यही सिलसिला लगातार चलता रहता है। कभी कोई उसे मारने की कोशिश करता है तो कभी कोई उसे उठाकर दूसरी ओर फेंक देता है। पूरा वीडियो इसी घटना के इर्द-गिर्द घूमता है। हालांकि, यह वीडियो कब रिकॉर्ड किया गया और किस जगह का है, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग इसे देख रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Shibyash_17 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा गया, "जब सोलो प्लेयर किसी इवेंट में घुस जाए।" यही मजाकिया कैप्शन लोगों का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 32 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, "किधर फंस गया बेचारा।" दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में टिप्पणी की, "ये IT कॉरपोरेट कल्चर है।"