Viral Video: रणथंबोर नेशनल पार्क में सफारी जीपों से घिरा टाइगर, वीडियो देख सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Viral Video: सोशल मीडिया पर रणथंभौर नेशनल पार्क का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टाइगर अपने ही इलाके में कई सफारी जीपों से घिरा नजर आता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में लड़के की जबरदस्त मिमिक्री सुन लोग हंस-हंसकर हुए बेहाल, जमकर वायरल हो रहा वीडियो
Viral Video: प्रैंक के नाम पर की हद पार, दोस्तों को खिला दी स्नो स्प्रे वाली आइसक्रीम, वीडियो देख भड़के लोग
रणथंभौर नेशनल पार्क के इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर मांटी भट्ट ने शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, टाइगर बेहद करीब आया, लेकिन जीपों ने उसे रास्ता नहीं दिया। इस दौरान जानवर का व्यवहार असहज और तनावग्रस्त नजर आता है।वीडियो को अबतक 72 हजार से ज्यादा व्यूज़ और 46 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
टाइगर का यह वीडियो देखने के बाद वाइल्डलाइफ टूरिज्म को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तरह की भीड़ और घेराबंदी से टाइगर जैसे जानवरों का तनाव स्तर बढ़ सकता है. शरीर में कॉर्टिसोल बढ़ने से उनमें रक्षात्मक आक्रामकता की संभावना भी पैदा हो सकती है, जो इंसानों और जानवरों दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।