फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Python swallowed a live fox when his condition started getting worse Video goes Viral on Internet

Viral Video: जिंदा लोमड़ी निगल गया अजगर, जब हालत होने लगी खराब, फिर किया यह काम कि लोगों ने बना लिया वीडियो

Sat, 05 Jul 2025 09:40 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 05 Jul 2025 09:40 AM IST
सार

Viral Video: वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही सीन नजर आया, जहां अजगर ने लोमड़ी को दबोच लिया और उसे पूरा निगलने की कोशिश कर रहा है। इस नजारे ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि इस तरह की घटना आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।

विज्ञापन
Python swallowed a live fox when his condition started getting worse Video goes Viral on Internet
लोमड़ी को ही निगल गया अजगर - फोटो : इंस्टाग्राम @brut.india

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच खलबली मचा दी है। ये वीडियो झारखंड के बलेडीहा गांव से सामने आया है, जिसमें एक बेहद बड़ा अजगर अपने शिकार के साथ दिखाई दे रहा है। वीडियो में अजगर की लंबाई देख लोग हैरान रह गए हैं। इस नजारे को देखकर हर कोई दंग है और प्रकृति के नियमों के बारे में सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर इतना विशाल सांप लोमड़ी को कैसे निगल सकता है। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अजगर के बारे में सबको पता है कि इनके जबड़े में गजब का लचीलापन होता है। इनके जबड़े की हड्डियां जुड़ी नहीं होतीं, बल्कि अलग-अलग रहती हैं, जिससे ये अपने से बड़े शिकार को भी आसानी से निगल सकते हैं। वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही सीन नजर आया, जहां अजगर ने लोमड़ी को दबोच लिया और उसे पूरा निगलने की कोशिश कर रहा है। इस नजारे ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि इस तरह की घटना आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Brut India (@brut.india)

विज्ञापन
विज्ञापन



गांव के लोगों ने बनाया वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि अजगर लोमड़ी का आधा शरीर निगल चुका है और गांव के कुछ लोग वहां खड़े होकर इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे हैं। क्लिप में साफ दिखता है कि लोमड़ी का सिर अजगर के अंदर जा चुका है, जबकि उसका पिछला हिस्सा अजगर के मुंह से बाहर लटक रहा है। इस दौरान अजगर को लोमड़ी को पूरा निगलने में काफी दिक्कत होती नजर आ रही है और उसकी हालत भी देखने लायक हो जाती है।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ऐसा शिकार करने की ताकत केवल अजगर में ही हो सकती है। वहीं एक और ने लिखा कि ये अजगर कितने भूखे होते हैं, इसका अंदाजा इसी वीडियो से लग जाता है। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि अजगर वाकई में बेहद खतरनाक शिकारी होते हैं। जानकारी के मुताबिक, अजगर आमतौर पर 5 से 10 दिन में एक बार शिकार करते हैं, लेकिन बड़े आकार के अजगर अपने शिकार के साइज के हिसाब से महीनों तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं और इसलिए ये एक बार में ही बड़ा शिकार निगलने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed