फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Prime Minister economic advisor sanjeev sanyal danced to the tune of Ram Bhajan video went viral

Viral Video: राम भजन की धुन पर थिरके प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार, जोश से भरा डांस वीडियो वायरल

Mon, 25 Aug 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 25 Aug 2025 11:21 AM IST
सार

Viral Video: संजीव सान्याल देश के मशहूर अर्थशास्त्री हैं और इस समय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में अहम पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और बैंकों में काम किया है।

विज्ञापन
Prime Minister economic advisor sanjeev sanyal danced to the tune of Ram Bhajan video went viral
प्रधानमंत्री के सलाहकार ने राम भजन पर जमकर लगाए ठुमके - फोटो : एक्स@sanjeevsanyal

विस्तार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल राम भजनों की धुन पर झूमते और नाचते दिख रहे हैं। वीडियो इतनी एनर्जी से भरा हुआ है कि इसे देखकर किसी का भी मन थिरकने लगे। यह वीडियो स्वराज कॉन्क्लेव का है। यहां एक ग्रुप ने बड़े ही जोश और अनोखे अंदाज में राम भजन गाए। ढोल-नगाड़ों और संगीत ने ऐसा माहौल बना दिया कि वहां मौजूद लोग भक्ति और खुशी में डूब गए। इस दौरान संजीव सान्याल भी खुद को रोक नहीं पाए और थोड़ी दूरी पर खड़े होकर मस्ती में झूमने लगे। उनका यह अंदाज देखकर लोग तालियां बजाने लगे और माहौल और भी मजेदार हो गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
संजीव सान्याल देश के मशहूर अर्थशास्त्री हैं और इस समय प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में अहम पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थानों और बैंकों में काम किया है। वे इतिहास, संस्कृति और भारतीय परंपराओं में भी गहरी रुचि रखते हैं। शायद यही वजह रही कि भक्ति और संगीत का ऐसा नजारा देखकर वे खुद भी उसमें शामिल हो गए। इस वीडियो को @poignantPrateek नाम के अकाउंट से शेयर किया गया और कुछ ही समय में यह वायरल हो गया। लाखों लोग अब तक इसे देख चुके हैं और हजारों लाइक व कमेंट कर चुके हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
खुद संजीव सान्याल ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि उन्हें खुशी है कि उनका नाचते हुए छोटा-सा वीडियो इतना लोकप्रिय हो गया। उन्होंने बताया कि वे चाय पीने जा रहे थे तभी गलियारे में यह ग्रुप नाच-गाकर माहौल बना रहा था। बस वे भी लगभग 30 सेकंड के लिए उनके साथ जुड़ गए। उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह छोटा-सा पल सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो जाएगा। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी मजेदार रही। किसी ने लिखा, “वाह क्या शानदार डांस है।” तो किसी ने कहा, “पहली बार किसी अधिकारी को ऐसे नाचते देखा।” वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, “हमें तो पहले से पता था कि अधिकारी नाचते हैं।” कुल मिलाकर यह वीडियो दिखाता है कि भक्ति और संगीत की ताकत इतनी बड़ी होती है कि वह किसी को भी अपने रंग में रंग सकती है। फिर चाहे वह बड़ा अधिकारी हो या आम इंसान, जब मनपसंद धुन बजती है तो पैर अपने आप थिरकने लगते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed