{"_id":"5b3518a94f1c1b4d108b4c52","slug":"post-uploaded-on-olx-to-sell-bike-2-people-run-away-on-the-name-of-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएलएक्स पर बेचने के लिए अपलोड की थी पोस्ट, ट्रायल के बहाने ले भागे बाइक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ओएलएक्स पर बेचने के लिए अपलोड की थी पोस्ट, ट्रायल के बहाने ले भागे बाइक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पल्सर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओएलएक्स के जरिए बाइक बेचने का विज्ञापन देना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रायल के बहाने दो युवक पीड़ित की बाइक लेकर फरार हो गए। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी निवासी संजय गुरंग एक निजी कंपनी में काम करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी बजाज पल्सर बाइक को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। विज्ञापन में उन्होंने बाइक की फोटो भी अपलोड की थी। इस पर दो लोगों ने उनसे बाइक खरीदने के लिए संपर्क किया। जिस पर सौदा तय हो गया। दोनों युवकों ने उन्हें बाइक लेकर आरडी सिटी के गेट के पास बुलवाया। यहां आरोपियों ने बाइक की ट्राई लेने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
आरोप है कि ट्राई लेने के लिए दोनों युवक बाइक लेकर चले गए, लेकिन वापस नहीं आए। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन