{"_id":"5e95c7e48ebc3e76a4210544","slug":"pocong-ghosts-scare-people-for-staying-home-in-a-indonesian-village-kepuh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस देश में लॉकडाउन के नियमों को नहीं मान रहे थे लोग, प्रशासन ने मोहल्ले में बिठाए 'भूत'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में लॉकडाउन के नियमों को नहीं मान रहे थे लोग, प्रशासन ने मोहल्ले में बिठाए 'भूत'
Tue, 14 Apr 2020 08:01 PM IST
सोनू शर्मा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 14 Apr 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
पोकॉन्ग भूत (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
कोरोना की वजह से दुनिया के कई देशों में सरकारों ने लॉकडाउन किया हुआ है। इसके बावजूद कई जगहें ऐसी हैं, जहां लोग धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और बिना किसी डर-भय के सड़कों पर आराम से घूम रहे हैं। ऐसे में लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जा रहे हैं, ताकि लोग घरों में रहें। एक ऐसा ही उपाय इंडोनेशिया के जावा प्रांत के केपूह गांव में किया गया है, जो बेहद ही अनोखा है। यहां प्रशासन ने इस समस्या से निपटने के लिए 'भूतों' का सहारा लिया है।
विज्ञापन
गांव के मुखिया का कहना है कि यहां बहुत से लोग लॉकडाउन को लेकर जागरूक नहीं हैं, इसलिए नियमों को मानने में आनाकानी कर रहे हैं। ऐसे में बात जब पुलिस प्रशासन तक पहुंची तो उन्होंने कुछ लोगों को सफेद कपड़े पहना कर भूत की तरह बना दिया और मोहल्लों के बाहर बैठा दिया। रात में जब भी कोई गांव वाला घर से बाहर निकलता है तो ये 'भूत' उसे डराते हैं और घर जाने को मजबूर करते हैं। यह अनोखा आइडिया कुछ स्थानीय युवाओं ने ही प्रशासन को दिया था।
विज्ञापन
स्थानीय लोग ऐसे भूतों को 'पोकॉन्ग' कहते हैं। इसे इंडोनेशियाई भूत भी कहा जाता है। मान्यता है कि मृत लोगों की आत्माएं सफेद कपड़े पहन कर पोकॉन्ग के रूप में सड़कों पर घूमती रहती हैं। हालांकि अब प्रशासन की यह अनोखी मुहिम फेल होती नजर आ रही है, क्योंकि अब लोगों को इसके बारे में पता चल गया है, इसलिए वो 'पोकॉन्ग' को देखने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
यूक्रेन में भी कुछ ऐसी ही मुहिम चलाई गई है, लेकिन यहां का तरीका बिल्कुल अलग है। यहां लोगों के अंदर डर पैदा करने के लिए निपरो शहर में 600 कब्रें खोदी गई हैं और बताया गया है कि यहां कोरोना वायरस से मरने वालों को दफनाया जाएगा। शहर के मेयर बोरेस फिलातोव ने खुद अपनी फेसबुक पोस्ट में इस बात की पुष्टि की है। हालांकि निपरो में अब तक 13 मामले ही सामने आए हैं, जिसमें से किसी की भी मौत नहीं हुई है।
बता दें कि दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से एक लाख 20 हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं इंडोनेशिया की अगर बात करें तो यहां इस वायरस से अब तक करीब 400 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग संक्रमित हैं।