{"_id":"687d9eb46cccb4281c0e43d0","slug":"pitbull-mauls-11-year-old-child-boy-seriously-injured-and-got-several-stitches-video-goes-viral-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 11 साल के बच्चे को नोच खाया पिटबुल, गंभीर रूप से घायल हुआ लड़का और लगे कई टांके, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 11 साल के बच्चे को नोच खाया पिटबुल, गंभीर रूप से घायल हुआ लड़का और लगे कई टांके, वीडियो वायरल
Mon, 21 Jul 2025 07:28 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:28 AM IST
सार
Viral Video: बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना मानखुर्द के शिवाजी नगर क्षेत्र की है, जहां आरोपी व्यक्ति, जिसकी पहचान सोहैल खान के रूप में हुई है, अपने पालतू पिटबुल कुत्ते के साथ मौजूद था। आरोप है कि सोहैल ने जानबूझकर अपने खतरनाक कुत्ते से हमजा को डराया और उस पर हमला भी करवाया।
विज्ञापन
पिटबुल का आतंक
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिटबुल कुत्ता एक मासूम बच्चे पर बेरहमी से हमला करता नजर आ रहा है। इस भयावह हमले में 11 साल का हमजा नामक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना मानखुर्द के शिवाजी नगर क्षेत्र की है, जहां आरोपी व्यक्ति, जिसकी पहचान सोहैल खान के रूप में हुई है, अपने पालतू पिटबुल कुत्ते के साथ मौजूद था। आरोप है कि सोहैल ने जानबूझकर अपने खतरनाक कुत्ते से हमजा को डराया और उस पर हमला भी करवाया। वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चा एक तरफ भागने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पिटबुल उस पर झपट पड़ता है और उसे बुरी तरह से काट लेता है।
विज्ञापन
बच्चा गंभीर रूप से हुआ घायल
स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्चा उस समय इलाके में खेल रहा था। तभी सोहैल अपने कुत्ते के साथ वहां आया और किसी कारणवश बच्चे को डराने लगा। जब हमजा घबराकर भागा, तो पिटबुल ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे के हाथ और पैर में गंभीर जख्म आए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा है।
विज्ञापन
लोगों में भरा है गुस्सा
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में गुस्से और दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोहैल खान के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है। पिटबुल जैसे आक्रामक माने जाने वाले कुत्तों को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठते रहे हैं। कई देशों में इन कुत्तों को पालने पर प्रतिबंध है, लेकिन भारत में इन पर कोई स्पष्ट कानून नहीं है। इस घटना के बाद एक बार फिर पिटबुल जैसे खतरनाक कुत्तों को पालने की अनुमति को लेकर बहस तेज हो गई है।
हमजा को लगे हैं कई टांके
हमजा के परिवार वालों ने बताया कि उनका बेटा अब भी सदमे में है और उसे कई टांके लगे हैं। वे चाहते हैं कि आरोपी को सख्त सजा मिले और ऐसे पालतू जानवरों को लेकर कड़ी कानूनी व्यवस्था बनाई जाए ताकि दोबारा कोई मासूम इस तरह की हिंसा का शिकार न हो।