{"_id":"5d135b118ebc3e3cc35fd2ee","slug":"picture-of-fight-between-python-and-crocodile-in-australi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देखें मगरमच्छ और सांप की लड़ाई, आखिर किसकी हुई जीत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
देखें मगरमच्छ और सांप की लड़ाई, आखिर किसकी हुई जीत
Wed, 26 Jun 2019 05:16 PM IST
प्रशांत राय
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
मगरमच्छ और सांप दोनों ही बेहद खतरनाक जानवर हैं। हमने और आपने अधिकांश तौर पर सांप और नेवले की लड़ाई देखी होंगी। लेकिन क्या आपने सांप और मगरमच्छ की लड़ाई देखी है। लड़ाई ऐसी की जिसे देखकर आप हैरान हो सकते हैं। आपने यह भी सुना होगा कि मगरमच्छ ने किसी जानवर को निगल लिया। पर क्या आपने यह सुना है कि किसी सांप ने मगरमच्छा को निगल लिया। हैराम ना हों ये घटना सच है। जी हां ऑस्ट्रेलिया में अजगर और मगरमच्छ की भयंकर लड़ाई देखने को मिली।
विज्ञापन
Trending Videos
इस लड़ाई की तस्वीर में सांप मगरमच्छ को मुंह में पकड़े हुए है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये तस्वीर देखने में बहुत डरावनी है। इस तस्वीर को ऑस्ट्रेलिया में देशी जानवरों के लिए एक गैर लाभकारी बचाव सेवा द्वारा शेयर किया गया है।
इस तस्वीर को एक जून को पोस्ट किया गया था। इस तस्वीर को अब तक 17,000 से ज्यादा लाइक मिल चुका है। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि मगरमच्छ पर सांप धीरे से वार करता है और फिर एक साथ उसे अपनी ओर खींच लेता है। उसके बाद सांप मगरमच्छ को अपनी मुंह में ले लता है। अजगर को सबसे खतरनाक जीवों में जाना जाता है। इस तस्वीर को जीजी वन्यजीव बचाव के पेज से शेयर किया गया है।