दुनिया में ऐसे कई आइलैंड (द्वीप) हैं, जो अपने आप में बेहद ही खास हैं। एक ऐसा ही आइलैंड फ्रांस और स्पेन के बीच है, जो हर छह महीने में अपना देश बदल लेता है। इसका मतलब ये है कि इस आइलैंड पर फ्रांस और स्पेन दोनों देशों का कब्जा है और दोनों देश छह-छह महीने इस द्वीप पर राज करते हैं।
2 of 5
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप
- फोटो : Social media
इस आइलैंड का नाम है फीजैंट द्वीप, जिसे फ्रेंच और स्पेनिश में फैसेंस द्वीप कहा जाता है। सबसे खास बात है कि इस आइलैंड को लेकर फ्रांस और स्पेन के बीच कोई झगड़ा नहीं है, बल्कि दोनों देश मर्जी से इसकी अदला-बदली करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह परंपरा पिछले 350 सालों से चली आ रही है।
3 of 5
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप
- फोटो : Social media
यह आइलैंड एक फरवरी से 31 जुलाई तक स्पेन के पास रहता है, जबकि बाकी के छह महीने यानी एक अगस्त से 31 जनवरी तक फ्रांस के पास रहता है। यह आइलैंड स्पेन और फ्रांस को अलग करने वाली नदी बिदासो के बीचोंबीच है।
4 of 5
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप
- फोटो : Social media
फिलहाल तो यह एक शांत द्वीप है, लेकिन एक वक्त था जब इसके लिए फ्रांस और स्पेन के बीच काफी लड़ाई हुई थी। हालांकि फिर तीन महीने तक हुई बातचीत के बाद वर्ष 1659 में दोनों देशों के बीच एक संधि हुई। इस दौरान शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए, जिसे पाइनीस की संधि कहा जाता है। इस क्षेत्र की अदला-बदली की गई और सीमाएं तय की गईं। यह संधि शाही शादी के साथ पूरी की गई, जिसमें फ्रांस के राजा किंग लुईस XIV ने स्पेन के राजा किंग फिलिप IV की बेटी से शादी की।
5 of 5
फीजैंट द्वीप उर्फ फैसेंस द्वीप
- फोटो : Social media
यह द्वीप बेहद छोटा है, जिसकी लंबाई सिर्फ 200 मीटर और चौड़ाई 40 मीटर है। बीबीसी के मुताबिक, इस द्वीप से सटी नदी के किनारे हर 100 मीटर पर दूसरी ओर से लोगों को आने से रोकने के लिए संतरी खड़े किए जाते थे। हालांकि पानी के तेज बहाव और सुरक्षित रखने में हो रही लापरवाही के चलते इस आइलैंड का करीब आधा से ज्यादा हिस्सा अब खत्म हो चुका है।