फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People were having a lot of fun near the waterfall suddenly the water showed its fierce form Video Viral

Video: झरने के पास मौज-मस्ती कर रहे थे लोग, अचानक पानी ने दिखाया रौद्र रूप और फिर जो हुआ देखकर कांप जाएगी रूह

Sun, 06 Jul 2025 12:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 06 Jul 2025 12:56 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना गया के लंगूराही वाटरफॉल की है। बारिश के मौसम में कुछ लड़कियां और बच्चे झरने के किनारे मौज-मस्ती कर रहे थे। वह सब पानी में खेल रहे थे और अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना रहे थे। अचानक बारिश की वजह से झरने का बहाव इतना तेज हो गया कि वहां मौजूद लोगों के संभलने का मौका ही नहीं मिला।

विज्ञापन
People were having a lot of fun near the waterfall suddenly the water showed its fierce form Video Viral
प्रकृति का दिखा रौद्र रूप - फोटो : एक्स@thebiharoffice

विस्तार

प्रकृति बहुत ही खूबसूरत होती है और लोग अक्सर उसकी सुंदरता का मजा लेने के लिए झरनों, पहाड़ों और जंगलों की तरफ जाते हैं। लेकिन कई बार लोग यह भूल जाते हैं कि यह प्रकृति जितनी अच्छी दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी हो सकती है। बारिश का मौसम आते ही झरनों और नदियों में पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे हादसों का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसके बावजूद कई लोग रोमांच या मस्ती के लिए ऐसी खतरनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं और इसका अंजाम कभी-कभी बहुत बुरा हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक हादसा बिहार के गया जिले में हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल  मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह घटना गया के लंगूराही वाटरफॉल की है। बारिश के मौसम में कुछ लड़कियां और बच्चे झरने के किनारे मौज-मस्ती कर रहे थे। वह सब पानी में खेल रहे थे और अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो भी बना रहे थे। अचानक बारिश की वजह से झरने का बहाव इतना तेज हो गया कि वहां मौजूद लोगों के संभलने का मौका ही नहीं मिला। पानी का सैलाब आया और उसमें 6 बच्चियां बह गईं। यह सब वहां मौजूद लोगों की आंखों के सामने हुआ और लोग चिल्लाते हुए मदद के लिए दौड़े। काफी मशक्कत करने के बाद लोगों ने बच्चियों का बचाया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे झरने का शांत पानी अचानक उफान पर आ गया और देखते ही देखते बच्चे पानी में बहने लगे। इस खौफनाक हादसे को जिसने भी देखा, उसका दिल दहल गया। घटना का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। लोगों ने इस पर दुख जताया और कहा कि ऐसे हादसे से सभी को सबक लेना चाहिए।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं

वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मानसून में पहाड़ों और झरनों जैसी जगहों पर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि बारिश के समय ऐसे इलाके बहुत खतरनाक हो जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि लोग अक्सर प्रकृति की ताकत को कम आंक लेते हैं और सोचना भी नहीं चाहते कि पानी, पहाड़ और मौसम कितने खतरनाक हो सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस तरह की घटनाओं से सबको सीख लेनी चाहिए और बारिश में झरनों के आसपास जाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed