फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People were climbing for fun then suddenly the mountain broke and people got buried video goes viral

Viral Video: मजे से चढ़ाई कर रहे थे लोग, तभी अचानक से टूटा पहाड़ और समा गए सभी, खौफनाक वीडियो वायरल

Fri, 29 Aug 2025 09:58 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Aug 2025 09:58 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखता है कि पहाड़ों पर लकड़ी का रास्ता बनाया गया है, जिस पर लोग आ-जा रहे हैं। अचानक पहाड़ का एक बड़ा पत्थर टूटकर नीचे गिरता है। इसके बाद और भी पत्थर गिरने लगते हैं।

विज्ञापन
People were climbing for fun then suddenly the mountain broke and people got buried video goes viral
अचानक टूटकर गिरा पहाड़ - फोटो : एक्स@Activist_07

विस्तार

इन दिनों पहाड़ों में आए दिन खतरे की खबरें आती रहती हैं। कहीं बादल फट जाते हैं, कहीं बाढ़ आ जाती है और कभी बड़े-बड़े पहाड़ टूटकर गिर जाते हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में इस वक्त हालात बहुत खराब हैं। ऐसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी तबाही हुई है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह की घटनाओं से जुड़े वीडियो खूब वायरल होते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देखकर लोग डर गए। हालांकि सच यह है कि वह वीडियो असली नहीं बल्कि एआई से बनाया गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखता है कि पहाड़ों पर लकड़ी का रास्ता बनाया गया है, जिस पर लोग आ-जा रहे हैं। अचानक पहाड़ का एक बड़ा पत्थर टूटकर नीचे गिरता है। इसके बाद और भी पत्थर गिरने लगते हैं। चारों तरफ अफरा-तफरी मच जाती है और लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं। यह नजारा इतना खतरनाक लगता है कि देखने वाला भी डर जाए। असल में अगर ऐसी घटना सच में होती तो शायद ही कोई इंसान बच पाता। लेकिन क्योंकि यह वीडियो एआई जनरेटेड है, इसमें दिखाया गया है कि लोग सुरक्षित निकल जाते हैं। यही वजह है कि लोग इस वीडियो को देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन

 


लोग वीडियो देखकर रह गए हैरान
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Activist_07 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, “पहाड़ों में बादल फटना हो या बरसात में बाढ़ का आना हो, सावधानी जरूरी है। यहां तक कि सूखे पहाड़ भी गिर जाते हैं और भारी नुकसान कर सकते हैं। प्रकृति का रूप कभी भी भयानक हो सकता है, इसलिए हर समय सतर्क रहना चाहिए।” सिर्फ 10 सेकंड का यह वीडियो अब तक 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और अलग-अलग राय दी है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक यूजर ने लिखा, “ये वीडियो असली नहीं है, लेकिन सच्चाई को दिखाता है। इंसान प्रकृति के साथ जितनी छेड़छाड़ करेगा, ऐसे हादसे उतने ही ज्यादा होंगे।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “चाहे बादल फटे, बाढ़ आए या सूखे पहाड़ गिरे हर हाल में सावधानी जरूरी है।” दरअसल, यह वीडियो हमें याद दिलाता है कि पहाड़ों पर सफर करते समय या वहां रहने वाले लोगों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है। खासकर बरसात के मौसम में पहाड़ कभी भी टूट सकते हैं या भूस्खलन हो सकता है। इसलिए वहां रहने या घूमने जाने वालों को सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, बता दें कि यह वीडियो एआई से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed