फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People ran away from their homes after seeing earthquake while a boy ran towards the food plate Video Viral

Viral Video: चीन में आए भूकंप को देख घर से भागे लोग, वहीं जान की परवाह किए बगैर खाने की प्लेट की ओर भागा लड़का

Fri, 27 Jun 2025 03:43 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 27 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे ही भूकंप के झटके शुरू हुए आसपास मौजूद लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग खिड़कियों और दरवाजों की ओर भागते दिखे तो कई लोग टेबल और कुर्सियों के नीचे छिपने की कोशिश करने लगे।

विज्ञापन
People ran away from their homes after seeing earthquake while a boy ran towards the food plate Video Viral
भूकंप आने पर भी खाना खाता दिखा लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

चीन से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी के साथ-साथ हंसी से भी भर दिया है। इस वीडियो में भूकंप के झटकों के बीच का एक ऐसा नजारा दिखा, जो शायद ही किसी ने पहले कभी देखा होगा। भूकंप जैसी खतरनाक स्थिति में लोग आमतौर पर घबराकर सुरक्षित जगह की ओर भागते हैं, लेकिन इस वीडियो में एक चीनी लड़के का बर्ताव हर किसी को हैरान कर कर रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि जैसे ही भूकंप के झटके शुरू हुए आसपास मौजूद लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगे। कुछ लोग खिड़कियों और दरवाजों की ओर भागते दिखे तो कई लोग टेबल और कुर्सियों के नीचे छिपने की कोशिश करने लगे। वहीं, इस पूरे अफरातफरी के माहौल के बीच एक छोटा बच्चा ऐसा भी था, जिसके लिए भूकंप से ज्यादा जरूरी उसकी खाने की थाली थी।
विज्ञापन


भूकंप के दौरान खाने की प्लेट लेकर भागा लड़का
भूकंप के कंपन के बीच यह बच्चा तेजी से अपनी सीट से उठा और वहां से भागने के बजाय सीधा अपने खाने की प्लेट की तरफ दौड़ पड़ा। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस बच्चे और उसके खाने के बीच कोई भी चीज फिर चाहे वो भूकंप ही क्यों न हो आड़े नहीं आ सकती। यह नजारा इतना मजेदार था कि जिसने भी यह वीडियो देखा, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो पर लोगों ने दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे खाने के लिए सच्चा प्रेम बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भूख सबसे बड़ा डर है। कई लोगों ने इस लड़के की लगन की तारीफ करते हुए मीम और मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “कहते हैं कि भूख सबसे बड़ा भय मिटा देती है, और यह बच्चा इसका जीता-जागता उदाहरण है।” हालांकि, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इस वीडियो को लेकर चिंतित भी नजर आए और उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बच्चों के लिए खतरनाक हो सकती हैं। भूकंप जैसे हालात में बच्चों को खुद की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है, ताकि वो ऐसे हालात में सही फैसले ले सकें। वहीं, कई लोगों ने इस मौके को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए लिखा कि बच्चे की फूड के प्रति निष्ठा वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed