{"_id":"68e88a98bbc6840640026694","slug":"people-polluted-patna-metro-station-by-spitting-gutkha-walls-turned-red-with-paan-spit-video-goes-viral-2025-10-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: गुटखा थूक-थूककर लोगों ने पटना मेट्रो स्टेशन को किया गंदा, पान की पीक से दीवारें लाल, देखें वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: गुटखा थूक-थूककर लोगों ने पटना मेट्रो स्टेशन को किया गंदा, पान की पीक से दीवारें लाल, देखें वीडियो
Fri, 10 Oct 2025 09:55 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 10 Oct 2025 09:55 AM IST
सार
Viral Video: पटना में मेट्रो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। लोग इस नए सफर को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अफसोस की बात यह है कि गुटखा और पान खाने वाले लोगों ने यहां भी अपनी बुरी आदतें दिखाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
गुटखा खाने वालों पर भड़के लोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @_rounak_agarwal_17
विस्तार
आजकल मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में है। लोग जब भी कुछ नया, अजीब या गलत देखते हैं तो तुरंत उसका वीडियो बना लेते हैं और सोशल मीडिया पर डाल देते हैं। इसी तरह इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे पटना मेट्रो का बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान भी हैं और नाराज भी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पटना में मेट्रो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। लोग इस नए सफर को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अफसोस की बात यह है कि गुटखा और पान खाने वाले लोगों ने यहां भी अपनी बुरी आदतें दिखाना शुरू कर दी हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई जगहों पर गुटखा थूका हुआ है। कहीं दीवार गंदी की गई है तो कहीं मेट्रो ट्रैक पर ही लोग गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Rounak Agarwal | Patna Vlogger (@_rounak_agarwal_17)
विज्ञापन
पटना मेट्रो में गुटखा थूकते दिखे लोग
वीडियो बनाने वाले शख्स ने कैमरे से उन जगहों को दिखाया है जहां गुटखा और पान की पीक पड़ी हुई है। यह देखकर साफ लगता है कि कुछ लोग अपने व्यवहार में बिल्कुल भी बदलाव नहीं लाना चाहते। चाहे ट्रेन हो बस हो या अब मेट्रो, उन्हें फर्क नहीं पड़ता। जहां मन करता है वहीं गुटका थूक देते हैं। असल में ऐसी हरकतें सिर्फ जगह को गंदा नहीं करतीं बल्कि पूरे शहर और राज्य की छवि पर भी बुरा असर डालती हैं। लोग कहते हैं कि बिहार की छवि वैसे ही कई बार गलत वजहों से खराब होती है और अब मेट्रो जैसी आधुनिक सुविधा में भी गंदगी फैलाना शर्मनाक है।
सोशल मीडिया पर भड़के लोग
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर _rounak_agarwal_17 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो पर ही लिखा है, “पटना मेट्रो में गुटखा थूकना शुरू हो गया है।” वीडियो पोस्ट होते ही इसे कई लोगों ने देख लिया और इस पर अपनी राय भी दी। कुछ यूजर्स ने तो गुस्से में लिखा कि सरकार को तुरंत गुटखा पर बैन लगा देना चाहिए। किसी ने लिखा कि कुछ जाहिल लोगों की वजह से पूरा बिहार बदनाम हो जाता है। वहीं एक यूजर का कहना था कि जहां भी जाओ गुटखा खाने वाले लोग बिहारियों की छवि खराब कर देते हैं। किसी और ने कमेंट में लिखा कि ऐसे लोग कभी नहीं सुधरेंगे।
पान खाने वालों पर सख्त कार्रवाई की उठी मांग
इस वीडियो से एक बड़ा सवाल उठता है कि आखिर लोग कब समझेंगे कि यह उनकी खुद की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक जगहों को साफ रखें। मेट्रो जैसी सुविधा करोड़ों रुपये खर्च करके बनाई जाती है। लेकिन अगर यात्री ही उसे गंदा कर देंगे तो फिर यह विकास किस काम का?लसरकार और प्रशासन को भी अब इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेना होगा। अगर गुटखा और पान खाने वालों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो आने वाले दिनों में मेट्रो स्टेशन और ट्रैक की हालत भी रेलवे स्टेशनों जैसी हो सकती है, जहां चारों तरफ गंदगी ही दिखाई देती है।