फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   People of Pakistan are crazy about India Soan Papdi this sweet is sold there for so many thousand rupees

Viral Video: भारत के 'सोन पापड़ी' की दीवानी है पाकिस्तान की आवाम, इतने हजार में बिकती है वहां ये मिठाई

Mon, 03 Nov 2025 04:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Nov 2025 04:34 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो में एक महिला पत्रकार हाथ में माइक लेकर एक मिठाई की दुकान पर जाती है और दुकानदार से मजे में पूछती है, “मैंने पहली बार सोनपापड़ी का नाम सुना है, यह आखिर होती क्या है?”

विज्ञापन
People of Pakistan are crazy about India Soan Papdi this sweet is sold there for so many thousand rupees
पाकिस्तानियों को पसंद है सोनपापड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @2k25news

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पाकिस्तान का है। वीडियो में एक महिला पत्रकार हाथ में माइक लेकर एक मिठाई की दुकान पर जाती है और दुकानदार से मजे में पूछती है, “मैंने पहली बार सोनपापड़ी का नाम सुना है, यह आखिर होती क्या है?” इस पर दुकानदार मुस्कुराते हुए कहता है, “यह भारत से आने वाली मिठाई है, हल्दीराम की सोनपपड़ी। यहां पाकिस्तान में यह काफी मशहूर है और लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।” तो आइए जानते हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान में फेमस है सोनपापड़ी
इसके बाद वीडियो में जो पल आता है, वो सबसे मजेदार है। पत्रकार जब मिठाई की कीमत पूछती है तो दुकानदार बताता है, “भारत में यह करीब 210 रुपये की आती है, लेकिन यहां पाकिस्तान में 1300 रुपये में बिकती है।” यह सुनते ही रिपोर्टर हैरान होकर पूछती है, “इतनी महंगी कैसे हो गई रास्ते में?” दुकानदार मुस्कराकर बड़ा दिलचस्प जवाब देता है, “सामान कम आता है और करेंसी का फर्क भी होता है, इसलिए दाम बढ़ जाते हैं।”
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sahil (@2k25news)




लोगों ने पसंद की सोनपापड़ी
रिपोर्टर फिर सोनपापड़ी के डिब्बे को देखती है और उस पर लिखी लाइन पढ़ती है, “देसी घी से बनी।” वह हंसते हुए कहती है, “वाह, यह तो पूरी तरह भारतीय मिठाई है।” इस पर दुकानदार गर्व से बोलता है, “हां हल्दीराम इंडिया का ब्रांड है और पाकिस्तान में इसकी मिठाइयां बहुत पसंद की जाती हैं।” उसकी बात सुनकर यह साफ झलकता है कि भले ही दोनों देशों के बीच दूरियां हों, लेकिन स्वाद की मिठास दिलों को जोड़ ही देती है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आने लगे। किसी ने लिखा, “सोनपपड़ी सिर्फ मिठाई नहीं, यह इंडिया की शान है, जो दुनिया का दिल जीत रही है।” किसी ने मजाक में लिखा, “पाकिस्तान में भी हल्दीराम का जलवा बरकरार है।” वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय ब्रांड की मिठाइयां दूसरे देशों में भी इतनी पसंद की जा रही हैं। दरअसल सोनपापड़ी वैसे तो भारत की बहुत पुरानी मिठाई है, जो लगभग हर त्योहार, शादी या किसी भी खुशी के मौके पर नजर आती है। लेकिन इस वीडियो के जरिए यह साफ हो गया कि इसकी मिठास सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। पाकिस्तान में भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed