{"_id":"6878b5a9b5d45cebb20ff0bd","slug":"people-kept-making-videos-and-the-bull-suffering-from-electric-shock-was-saved-by-its-companion-video-viral-2025-07-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: इंसान वीडियो बनाते रह गए और करंट से तड़पते सांड को बचा लिया उसके साथी ने, वीडियो कर देगा भावुक","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: इंसान वीडियो बनाते रह गए और करंट से तड़पते सांड को बचा लिया उसके साथी ने, वीडियो कर देगा भावुक
Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 17 Jul 2025 03:38 PM IST
सार
Viral Video: वहीं आस-पास कुछ लोग खड़े थे। उन्होंने देखा कि जानवर फंसा हुआ है, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। कोई आगे नहीं बढ़ा सब अपने-अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में लगे रहे। वैसे तो इंसान खुद को सबसे समझदार मानता है, लेकिन इस स्थिति में वह वहां बस दर्शक बना खड़ा रहा।
विज्ञापन
बैल ने दिखाई इंसानियत की मिसाल
- फोटो : फेसबुक
विस्तार
कई बार जिंदगी हमें ऐसे दृश्य दिखा देती है, जो दिल को छू जाते हैं और हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक जानवर ने दूसरे जानवर की जान बचा ली, जबकि वहां मौजूद इंसान सिर्फ वीडियो बनाते रहे। घटना किसी आम जगह की है, लेकिन इसका संदेश बहुत गहरा है। एक जानवर गलती से टूटे हुए बिजली के तार में फंस गया। उस तार में करंट दौड़ रहा था और जानवर दर्द से तड़प रहा था। वह खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन करंट की वजह से हिल भी नहीं पा रहा था। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
जानवर को बचाने के लिए लोग नहीं आए आगे
वहीं आस-पास कुछ लोग खड़े थे। उन्होंने देखा कि जानवर फंसा हुआ है, लेकिन किसी ने उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। कोई आगे नहीं बढ़ा सब अपने-अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने में लगे रहे। वैसे तो इंसान खुद को सबसे समझदार मानता है, लेकिन इस स्थिति में वह वहां बस दर्शक बना खड़ा रहा। इसी बीच एक दूसरा जानवर वहां आया। उसने देखा कि उसका साथी जानवर फंसा हुआ है। वह डर नहीं रहा था और ना ही पीछे हटा। धीरे-धीरे वह पास आया और स्थिति को समझने लगा। फिर उसने बड़ी समझदारी से अपने साथी को पकड़कर खींचा और उसे बिजली के तार से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
https://www.facebook.com/share/r/14F4W4zG32C/
इंसानियत का संदेश देता है वीडियो
जिस तरह से उस जानवर ने बिना डरे, बिना सोचे अपने साथी की जान बचाई, वह इंसानियत की सबसे बड़ी मिसाल बन गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस जानवर की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं और साथ ही यह भी कह रहे हैं कि जो काम इंसानों को करना चाहिए था, वो एक जानवर ने कर दिखाया। यह घटना हमें एक बहुत जरूरी सीख देती है। हम इंसान खुद को सबसे ऊपर समझते हैं, लेकिन जब वक्त आता है तो हम केवल मोबाइल से वीडियो बनाते हैं। वहीं जानवर, जो न तो हमारी भाषा बोलते हैं और न ही हमारे जैसे सोचते हैं, वे भी समझदारी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?
यही नहीं, सोशल मीडिया पर लोगों का यह भी कहना है कि इस कहानी का सबसे बड़ा संदेश यही है कि असली इंसान वही है, जो मुश्किल में किसी की मदद करे। चाहे वो इंसान हो या जानवर। जहां एक जानवर ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे की जान बचाई, वहीं इंसान सिर्फ तमाशा देखता रहा। अब सोचने की बारी हमारी है। क्या वाकई हम इंसान कहलाने लायक हैं?