{"_id":"685017e08c573b24910c3aa3","slug":"passengers-beat-up-the-pantry-boy-in-the-general-compartment-of-the-train-you-will-be-shocked-to-see-the-vide-2025-06-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Zara Hatke: ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रियों ने पेंट्री ब्वॉय को जमकर पीटा, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Zara Hatke: ट्रेन के जनरल बोगी में यात्रियों ने पेंट्री ब्वॉय को जमकर पीटा, वीडियो देख घूम जाएगा दिमाग
Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
शिखर बरनवाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 16 Jun 2025 06:43 PM IST
सार
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेंट्री ब्वॉय को कुछ यात्री मिलकर लात-घूंसों से पीट रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पेंट्री ब्वॉय नीले रंग की कमीज पहना है, और कुछ यात्री उसे बेरहमी से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में पेंट्री ब्वॉय को यात्रियों ने खूब पीटा
- फोटो : X/@AnathNagrik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Video: भारतीय रेलवे की जनरल बोगी में भीड़ और अव्यवस्था की कहानियां कोई नई नहीं हैं, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इसकी एक भयावह तस्वीर पेश कर रहा है। यह वीडियो ट्रेन के जनरल डिब्बे का है, जहां भीड़ के बीच एक पेंट्री ब्वॉय के साथ बेरहमी से मारपीट का दृश्य देखने को मिला है। यह वीडियो न केवल हैरान करने वाला है, बल्कि यह रेलवे की व्यवस्था और यात्रियों के व्यवहार पर भी सवाल उठाता है।
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि जनरल बोगी में यात्रियों की भारी भीड़ है, जहां लोग खड़े होने को मजबूर हैं। इस माहौल में एक शख्स, जो ऊपरी बर्थ पर बैठा है, नीचे खड़े पेंट्री ब्वॉय पर लातों की बरसात कर रहा है। जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है, पता चलता है कि पेंट्री ब्वॉय को तीन-चार लोग मिलकर पीट रहे हैं। हर चाटे पर वह कभी इधर लुढ़कता है, तो कभी उधर झुकता है। ये शख्स न तो ठीक से खड़ा हो पा रहा है और न ही वहां से भाग पा रहा है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि उसके लिए निकल पाना लगभग असंभव हो गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पहले से तपा हुआ है, उसे मत छेड़ो वरना परिणाम भुगतने होंगे pic.twitter.com/UbYNKbT9qt
विज्ञापन विज्ञापन— आजाद भारत का आजाद नागरिक (@AnathNagrik) June 16, 2025
लोगों की प्रतिक्रिया
बोगी में माहौल ऐसा बन गया है मानो कोई कुश्ती का लाइव मुकाबला चल रहा हो और भीड़ अपने पसंदीदा पहलवान का हौसला बढ़ा रही हो। यह दृश्य देखकर लोग हैरान हैं और सोशल मीडिया पर इसकी तीखी आलोचना कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि पेंट्री ब्वॉय की गलती हो सकती है, लेकिन इस तरह की हिंसा बिल्कुल अस्वीकार्य है। एक यूजर ने टिप्पणी की, "आम आदमी पहले ही परेशान है, उसे और छेड़ोगे तो लातें पड़ेंगी ही।"
ये भी पढ़ें- Viral Video: ये लड़का तो निकला यमराज की बुआ का लड़का, झूले पर किया ऐसा खतरनाक स्टंट की लोगों के छूटे पसीने
हालांकि, वीडियो में मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं है। कुछ का मानना है कि पेंट्री ब्वॉय ने यात्रियों के साथ कोई गलत व्यवहार किया होगा। लेकिन कारण चाहे जो भी हो, इस तरह की हिंसक प्रतिक्रिया को उचित नहीं ठहराया जा सकता। इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई हैंडल से शेयर किया जा रहा है, लाखों लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Viral Video: झरने में मजे से नहा रहे थे लोग, अचानक से आ गया 6 फीट लंबा सांप, पानी में ही मची अफरा-तफरी