फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Passenger Confronts Tte Over Taking Money Without Giving Receipt In Video TTE Ticket Scam

Viral: ट्रेन में 700 रुपये लेने के बाद भी TTE ने नहीं दी रसीद, यात्री ने वीडियो किया वायरल, रेलवे का आया जवाब

Thu, 07 May 2026 02:35 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Thu, 07 May 2026 02:35 PM IST
सार

TTE Viral Video: सोशल मीडिया पर एक टीटीई का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री से पैसा लेता है, लेकिन उसे रसीद नहीं देता है। 

विज्ञापन
Passenger Confronts Tte Over Taking Money Without Giving Receipt In Video TTE Ticket Scam
ट्रेन में 700 रुपये लेने के बाद भी TTE ने नहीं दी रसीद, यात्री ने वीडियो किया वायरल, - फोटो : एक्स

विस्तार

TTE Viral Video: भारतीय ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करना कानूनन अपराध है। रेलवे अधिनियम के तहत बेटिकट यात्री के लिए जुर्माने से लेकर जेल तक का प्रावधान है। पकड़े जाने पर यात्री से टीटीई को किराया और अतिरिक्त जुर्माना देना पड़ता है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि टीटीई ने बिना टिकट यात्रा कर रहे शख्स को पकड़ा है।

विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि टीटीई ने पैसे ले लिए हैं, लेकिन यात्री को रसीद नहीं दी है। एक अन्य यात्री इसको लेकर टीटीई से सवाल करता है, उसके पास जवाब नहीं था। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों का सवाल है कि क्या टीटीई साहब के खिलाफ कार्रवाई होगी। दरअसल, यात्री ने ट्रेन की जनरल बोगी में टीटीई को कैश लेते रगेंहाथ पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


यात्री कहा रहा था टीटीई ने 700 रुपये ले लिए हैं, लेकिन रसीद नहीं दी। हालांकि, टीटीई बाद में रसीद देने को तैयार हो जाता है। यात्री ने बोगी में टीटीई से बहस करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Blue Moon: साल 2026 का खास खगोलीय नजारा, जानें कब दिखेगा ब्लू मून और क्या है इसका सच?


वीडियो में यात्री ने टीटीई से सवाल किया कि आपने गरीब बच्चों से 700 रुपये लिए, लेकिन क्या आपने इसकी रसीद दी है? टीटीई जवाब देते हुए कहता है कि 950 रुपये और देंगे, तब रसीद मिलेगी। फिर यात्री सवाल करता है कि फिर 700 रुपये क्यों लिए? आप उतर जाएंगे, तो फिर दूसरा कोई आकर परेशान करेगा, तो इस टीटीई कहता है कि मैंने रसीद देने से कहां मना किया है, लेकिन 1650 रुपये दीजिए। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 



Stephen Blumberg: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इस चोर का नाम, कारनामे सुनकर आप भी पकड़ लेंगे सिर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए शख्स ने लिखा है- टीटी ने ट्रेन में 700 रुपए लिया...रसीद नहीं दिया..दिन दहाड़े सबके सामने वसूली करते साहब कैमरे में कैद हो गए है....! क्या लगता है टीटी साहब नपेंगे....? इसके वायरल होने पर भारतीय रेलवे ने कार्रवाई की है। रेल सेवा (@RailwaySeva) ने जवाब देते हुए कहा है कि यह देखकर हमें चिंता हुई है। रेलवे ने कहा कि इस मामले का शीघ्र समाधान करने के लिए उसे ट्रेन नंबर, मोबाइल नंबर चाहिए होगा। वीडियो पर लोगों ने भी प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed