पाकिस्तानी गायक का खतरनाक गाना सुनकर डरे लोग, बोले- 'इसी के कारण एलियंस धरती पर नहीं आए आजतक'
कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की चर्चा अब फिर से पूरी दुनिया में होने लगी है। यहां के लोग भी अब मजाक का पात्र बनने लगे हैं। ऐसे ही एक पाकिस्तानी गायक (कव्वाल) का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसका लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं। इस गायक का राग और सुर सुनकर सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए हैं और भरपूर गालियां दे रहे हैं।
इस पाकिस्तान गायक का नाम है उस्ताद अनवर दरबारी। इस गायक का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप साफ-साफ देख सकते हैं कि इसने सुर और राग का किस तरह मजाक उड़ाया है। लोग तो इस सिंगर का गाना सुनकर इस कदर भड़क गए हैं कि वो कमेंट करके बोल रहे हैं कि 'सरसों के तेल में अच्छी तरह से जूता भिगाओ और फिर इस सिंगर को दे मारो'।
कुछ लोग तो इस सिंगर का गाना सुनकर यह भी कह रहे हैं कि यह संगीत का आखिरी पड़ाव है, इसके बाद संगीत खत्म। वहीं, एक अन्य सोशल मीडिया यूजर का कहना है, 'उस्ताद नुसरत फतेह अली खान साहब अगर जिंदा होते तो इनकी आवाज सुनकर अल्लाह को प्यारे हो जाते'।
एक यूजर का कहना है, 'यह सिंगर बहुत जहरीला है। किसी बड़े सांप का जहर है इसके अंदर'। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, 'इसी सिंगर के गाने के कारण आजतक एलियंस धरती पर नहीं आए'।