{"_id":"681b78eaa6f1afd7160f9b97","slug":"pakistani-news-anchor-crying-on-live-tv-after-operation-sindoor-video-goes-viral-2025-05-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी एंकर का रोते हुए वीडियो वायरल, देखकर बोले लोग- ड्रामा में काम करो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी एंकर का रोते हुए वीडियो वायरल, देखकर बोले लोग- ड्रामा में काम करो
Wed, 07 May 2025 08:44 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 07 May 2025 08:44 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एंकर भारतीय हवाई हमले में मारे गए पाकिस्तानी लोगों के लिए दुख जाहिर कर रही है। वह लाइव टीवी पर टूटे हुए दिल से दया और हिम्मत की दुआ मांग रही है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी एंकर का रोते हुए वीडियो वायरल
- फोटो : X@Incognito_qfs
विस्तार
Pakistani Anchor Ka Viral Video: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत की सेनाओं ने देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में करीब 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी शिविरों को निशाना बनाकर एयरस्ट्राइक की गई। इसके बाद से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है और पाकिस्तानी खौफ में हैं।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकियों के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की। अब इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसी में एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर का वीडियो वायरल हो रहा है। वह लाइव टीवी पर रोती हुई दिख रही है।
वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एंकर भारतीय हवाई हमले में मारे गए पाकिस्तानी लोगों के लिए दुख जाहिर कर रही है। वह लाइव टीवी पर टूटे हुए दिल से दया और हिम्मत की दुआ मांग रही है। वह रोते हुए कहती है मासूम शहीद हुए उनकी आत्मा को शांति मिले। इसे लोग भारतीय सेना की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर का रिएक्शन से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
Bro....wtf is wrong with Pakistani Media 😂🤣😅 pic.twitter.com/bff5zZIMmV
— Incognito (@Incognito_qfs) May 7, 2025
Viral Video: अंगेजी में बात करता है यह कौआ, लोगों से ऐसे पूछता है हालचाल, वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Incognito_qfs नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस पर अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि पाकिस्तानी ड्रामा में काम करना चाहिए। दूसरे शख्स का कहना है कि ये तो फुल एक्टिंग कर रही है। हालांकि, 'अमर उजाला' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
Science News: पृथ्वी की तरफ आ रही है ये बड़ी आफत, जानिए क्या भारत पर भी है खतरा?
ऑपरेशन सिंदूर भारत का एक आतंकवाद विरोधी हमला है। भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में छिपे आतंकियों के खिलाफ एयर स्टाइक किया है। इस हमले में आतंकियों के कई कैंप पूरी तरह से तबाह कर दिए गए।