{"_id":"687b44e76a45929253094c3b","slug":"pakistani-journalist-swept-away-in-flood-while-doing-live-reporting-video-goes-viral-on-internet-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लाइव रिपोर्टिंग करते हुए बाढ़ में बह गया पाकिस्तानी पत्रकार, खतरनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लाइव रिपोर्टिंग करते हुए बाढ़ में बह गया पाकिस्तानी पत्रकार, खतरनाक मंजर देख कांप जाएगी रूह
Sat, 19 Jul 2025 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 19 Jul 2025 01:39 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ दिखाई देता है कि रिपोर्टर कमर तक पानी में खड़ा है और अपने माइक के साथ रिपोर्टिंग कर रहा है। वह अपने काम में पूरी तरह जुटा हुआ है, लेकिन तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और कुछ ही सेकंड में उसका सिर और हाथ पानी में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
लाइव रिपोर्टिंग करते वक्त बाढ़ में बह गया पाक पत्रकार
- फोटो : एक्स@AlArabiya_Eng
विस्तार
कई बार पत्रकार सिर्फ खबर दिखाने का काम नहीं करते, बल्कि वो खुद खबर बन जाते हैं। पाकिस्तान के रावलपिंडी से एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रिपोर्टर बाढ़ की रिपोर्टिंग करते समय पानी की तेज धारा में बह जाता है। यह घटना चहान डैम के पास हुई, जहां वह बाढ़ की स्थिति को लाइव कवर कर रहा था। कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखाई देता है कि रिपोर्टर कमर तक पानी में खड़ा है और अपने माइक के साथ रिपोर्टिंग कर रहा है। वह अपने काम में पूरी तरह जुटा हुआ है, लेकिन तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और कुछ ही सेकंड में उसका सिर और हाथ पानी में डूब जाते हैं। देखते ही देखते वह रिपोर्टर पानी में बह जाता है। यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है।
विज्ञापन
A Pakistani reporter is swept away by strong currents during a live broadcast while covering the floods in neck-deep water.#Pakistan #Floods pic.twitter.com/0raCbYaoer
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) July 17, 2025
विज्ञापन
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाला गया, जहां यह तुरंत वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और इस रिपोर्टर की हिम्मत की तारीफ की। किसी ने लिखा, "पहले लगा कि यह वीडियो AI से बना है, लेकिन फिर ध्यान आया कि यह पाकिस्तान है।" एक यूजर ने लिखा, "यह हैं असली पत्रकार, जो सिर्फ खबर नहीं दिखाते, बल्कि खुद कहानी बन जाते हैं।" किसी ने कहा, "यह है सच्ची पत्रकारिता। सबको इससे सीख लेनी चाहिए।" कुछ लोगों ने यहां तक कह दिया कि इस रिपोर्टर को कोई बड़ा पुरस्कार मिलना चाहिए।
बाढ़ में बह गया पत्रकार
लेकिन इस वीडियो के पीछे की सच्चाई और भी गंभीर है। पाकिस्तान इस समय भारी बारिश और बाढ़ से जूझ रहा है। खासतौर पर पंजाब प्रांत में स्थिति बहुत खराब है। 1 से 17 जुलाई के बीच वहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इस कारण अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान के मौसम विभाग के अनुसार, इस साल जुलाई महीने में पूरे देश में औसत से 82% अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस वजह से कई गांव पानी में डूब गए हैं और सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में भी बहुत दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है कि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, लेकिन हालात बेहद खराब हैं।