फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Pakistan Richest Person Shahid Khan Know His Net Worth pakistan ka sabse amir kaun hai

Pakistan Richest Person: ये है पाकिस्तान का सबसे अमीर इंसान, दुनियाभर में फैला है अरबों का कारोबार

Thu, 20 Mar 2025 02:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Mar 2025 02:06 PM IST
सार

Pakistan Richest Person: पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स का नाम शाहिद खान है, हालांकि वे पाकिस्तान में नहीं रहते हैं। शाहिद खान एक व्यापारी हैं और अमेरिकी में रहते हैं। वह एक ऑटो सप्लायर कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम  Flex N Gate है।

विज्ञापन
Pakistan Richest Person Shahid Khan Know His Net Worth pakistan ka sabse amir kaun hai
ये है पाकिस्तान का सबसे अमीर इंसान, दुनियाभर में फैला है अरबों का कारोबार - फोटो : Forbes

विस्तार

Pakistan Richest Person: कंगाल पाकिस्तानी की हालत के बारे में पूरी दुनिया जानती है। पड़ोसी देश पर हर पांच में कर्ज दोगुना हो जाता है। इसके ऊपर 1997 से लेकर 2022 तक सालाना कर्ज 14 फीसदी बढ़ा है, लेकिन जीडीपी में सिर्फ तीन फीसदी के हिसाब से बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को खाने-पीने की चीजों के लिए भारी भरकम पैसा खर्च करना पड़ता है। हालात सुधारने के लिए आईएमएफ से पाकिस्तान कई बार कर्ज ले चुका है, लेकिन फिर भी कंगाल बनी हुई है। 

विज्ञापन


कर्ज में डूबे पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है, लेकिन वहां पर अमीरों की भरमार है। पाकिस्तान के अमीरों के पास लाखों करोड़ रुपये मौजूद हैं, लेकिन वहां के पांच अमीरों की संपत्ति को भी मिला दें, तो उनकी कुल संपत्ति मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ से भी कम है। आज हम आपको अपनी इस खबर में पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स के बारे में बताएंगे और उनके पास कुल कितनी संपत्ति है। 
विज्ञापन


कौन है पाकिस्तान का सबसे अमीर शख्स?

पाकिस्तान के सबसे अमीर शख्स का नाम शाहिद खान है, हालांकि वे पाकिस्तान में नहीं रहते हैं। शाहिद खान एक व्यापारी हैं और अमेरिकी में रहते हैं। वह एक ऑटो सप्लायर कंपनी के मालिक हैं, जिसका नाम  Flex N Gate है। इसके साथ ही वो अमेरिका की फुटबॉल टीम Jacksonville Jaguars के भी ऑनर हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद खान की कुल संपत्ति 13.7 बिलियन डॉलर है। दुनिया के सबसे अमीरों की सूची में वह 170वें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ISS: क्या है अंतरिक्ष स्टेशन? जहां फंसी थीं सुनीता विलियम्स, 90 मिनट में लगाता है पृथ्वी का एक चक्कर


अमेरिका में रहते हैं शाहिद खान 

पाकिस्तान में शाहिद खान का जन्म हुआ था, लेकिन अब वब अमेरिका में रहते हैं। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है। शाहिद साल 1967 में 16 साल की उम्र में ही पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए थे। उन्होंने अमेरिका में कई परेशानियों का सामना किया। उन्हें अपना खर्च चलाने के लिए बर्तन तक धोने पड़े थे। इसके लिए उन्हें 1.20 डॉलर प्रति घंटे मिलते थे। इस दौरान वह पढ़ाई करते रहे। उन्होंने साल 1971 में अमेरिका के ग्रैंजर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। 



Airport Security: इन लोगों की एयरपोर्ट पर नहीं होती है सुरक्षा जांच, मिलती हैं ये खास सुविधाएं

ऐसे बदल गई किस्तम

इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद शाहिद ने वन-पीस ट्रक का डिजाइन तैयार किया, जो उनकी सफलता में एक मोड़ साबित हुआ। वर्तमान समय में उनकी कंपनी के पूरी दुनिया में 76 प्लांट हैं, जिनमें 27 हजार से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। टोरंटो में उनका एक होटल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed