फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   pakistan pm shehbaz sharif shameless action during france visit snatch umbrella from woman officer

Viral Video: शहबाज शरीफ ने महिला के साथ किया ऐसा सुलूक, सोशल मीडिया पर लोग सुना रहे खरी-खोटी

Mon, 26 Jun 2023 03:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 03:40 PM IST
सार

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शिखर सम्मेलन में जाने के लिए अपनी कार से बाहर आते हैं और एक महिला अधिकारी उन्हें रिसीव करती है।

विज्ञापन
pakistan pm shehbaz sharif shameless action during france visit snatch umbrella from woman officer
shehbaz sharif shameless action during france visit snatch umbrella from woman - फोटो : Twitter/@PakPMO

विस्तार

Pakistan PM Shahbaz Sharif Viral Video: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब हो चुकी है। आर्थिक कंगाली से जूझ रहा पाकिस्तान इन दिनों अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से उधार मांग रहा है। आलम यह है कि इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश दौरा कर रहे हैं। पीएम शरीफ फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के दौरान न्यू ग्लोबल फाइनेंसिंग पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को पेरिस पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर लोग उनकी खिंचाई कर रहे हैं। 

विज्ञापन


पेरिस के पैलैस ब्रोग्नियार्ट में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आगमन का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह शिखर सम्मेलन में जाने के लिए अपनी कार से बाहर आते हैं और एक महिला अधिकारी उन्हें रिसीव करती है। इस दौरान बारिश हो रही होती है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के पीछे महिला अधिकारी छाता लेकर चल रही थी। 
विज्ञापन


इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ऐसा कुछ किया जो उनके गलत व्यवहार को दिखाता है। अब इस व्यवहार के लिए लोग सोशल मीडिया पर उनको खरी खोटी सुना रहे हैं। इसके साथ ही उन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, वीडियो में दिख रहा है कि शहबाज शरीफ महिला से छाता ले लेते हैं। इससे पहले महिला अधिकारी से कुछ कह भी रहे हैं। वह छाता लेकर आगे बढ़ जाते हैं, तो महिला बारिश में भीगते हुए जाती है। इसके बाद वह एक प्रोटोकॉल ऑफिसर से बात करती हुई नजर आ रही है। 

Rambagh Palace: यहां है भारत का सबसे महंगा होटल, खूबसूरती मोह लेगी मन, एक रात का किराया जानकर उड़ जाएंगे होश 

 

Baba Vanga Predictions: क्या धरती पर छह महीने में आने वाली है कयामत? बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से डरी दुनिया

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के इस व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके इस व्यवहार को अच्छा व्यवहार बता रहे हैं, तो कुछ निराशाजनक बताया है। इसके साथ खरी खोटी सुना रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के दफ्तर ने ट्विटर पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed